समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

सरायरंजन बाजार में एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिये की गोलीबारी, सभी दुकानों को करा दिया बंद

सरायरंजन थाना क्षेत्र के निकट सरायरंजन बाजार में गुरुवार की शाम करीब साढे चार बजे एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने दहशत फैलाने को लेकर कई राउंड हवाई फायरिंग किया। फायरिंग के बाद बदमाशों ने सरायरंजन बाजार के सभी दुकानों को बंद करा दिया।

वहीं घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने सरायरंजन पुलिस के गाड़ी का सीसा तोड़ दिया। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है की पुलिस ने तीन खाली खोखा बरामद किया है। जिसके बाद बाजार के व्यवसायियों भी घटना से आक्रोशित होकर सड़क पर उतर गये। और प्रशासन से दोषियों पर कार्रवाई एवं गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

IMG 20220723 WA0098

घटना के संबंध में बताया जाता है की शितलपट्टी गांव निवासी चंदन कुमार राय घर झखरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान कालेज के पास सड़क पर पानी जमा था। उक्त गांव के कमलेश झा सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान बाइक पानी का छिटा इनके शरीर पर चला गया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच में विवाद हो गया। और देखते हीं देखते मारपीट मे तब्दील हो गया। जिसमें चंदन कुमार राय घायल हो गया। इस घटना से आक्रोशित होकर कुछ लोगों ने बाजार मे आकर गोलीबारी की और बाजार को बंद करवा दिया। इसके बाद घायल युवक के परिजन एवं ग्रामीणों ने सरायरंजन झखरा जाने वाली सड़क पर जाम कर दिया।  लोग पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। और दोषी के विरूद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

new file page 0001 1

थानाध्यक्ष रामचंद्र चौपाल ने बताया की घटना घटित हुआ है। जिसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। घटना में दोषियों पर कार्रवाई होगी। संवाद प्रेषण तक सड़क जाम जारी था।

1080 x 608

IMG 20230109 WA0007Samastipur News Page Design 1 scaledIMG 20221203 WA0074 011 840x760 1IMG 20221130 WA0095IMG 20211012 WA0017Picsart 23 01 11 12 27 33 081Post 183