Samastipur

समस्तीपुर मंडल के विभिन्न रेलखंडाें पर एक महीनें में टिकट चेकिंग से हुई 6 करोड़ की आय

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर मंडल के विभिन्न रेलखंडाें पर नवंबर माह में 6.8 करोड़ रुपए की आय हुई। रेलवे द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार नवंबर महीने में 90355 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा गया। बेटिकट यात्रा कर रहे यात्री से बतौर जुर्माना के रूप में 06.08 करोड़ (छः करोड़ आठ हजार) रुपए वसूल किया गया।

विदित हो कि समस्तीपुर रेल मंडल द्वारा लगातार तीन सप्ताह किसी भी एक दिन में अर्जित टिकट चेकिंग आय के मामले में ऐतिहासिक उपलब्धि भी प्राप्त की। 08 नवंबर को 54.50 लाख, 15 नवंबर को 61.19 लाख व 22 नवंबर को 68.03 लाख रुपए वसूल किया गया।

डीआरएम आलोक अग्रवाल ने बताया कि इन विशेष टिकट जांच अभियानों के कारण बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों को निरूत्साहित करने में सफलता मिली। मंडल में टिकट बिक्री पर भी अनुकूल प्रभाव पड़ा। मंडल में आगे भी इस प्रकार के टिकट जांच अभियान जारी रहेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

14 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

15 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

17 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

17 घंटे ago