Bihar

कुढ़नी का रिजल्ट तय करेगा बिहार की राजनीति की अगली दिशा, महागठबंधन और BJP के लिए क्यों अहम उपचुनाव

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

कुढ़नी विधानसभा सीट पर गुरुवार को आ रहे उपचुनाव के नतीजे बिहार की राजनीति की अगली दिशा तय करेगा। नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के महागठबंधन के अलावा बीजेपी के लिए भी यह चुनाव बहुत अहम है। दोनों ही खेमों के लिए यह प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। इसे बिहार में आगामी आम चुनाव के सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है। दूसरी ओर, मुजफ्फरपुर जिले की कुढ़नी उपचुनाव के लिए बने मतगणना स्थल आरडीएस कॉलेज में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। मतगणना के दौरान वाहनों की आवाजाही पर भी आंशिक प्रतिबंध लगाया गया है।

कुढ़नी उपचुनाव के नतीजे की उत्सुकता सभी में है। चुनाव मैदान में पसीना बहाने वाले प्रत्याशियों की नींद तो उड़ी ही हुई है, विभिन्न राजनीतिक दलों के बड़े नेताओं का भविष्य भी नतीजे पर टिका हुआ है। मैराथन चुनाव अभियान चलाने के बाद सभी परिणाम के इंतजार में हैं। सफलता मिली तो पार्टी हाईकमान से शाबाशी और असफल हुए तो परिणाम उलटा भी निकल सकता है। उधर, आम लोग भी चुनाव परिणाम पर नजर गड़ाए हुए हैं। लोगों को लगता है कि यह चुनाव परिणाम समूचे बिहार की राजनीति की अगली दिशा तय करने वाला है।

बड़े नेताओं ने चुनाव प्रचार में झोंकी ताकत

कुढ़नी में उपचुनाव के लिए 5 दिसंबर को वोटिंग हुई। इससे दो दिन पहले तक जेडीयू और बीजेपी समेत अन्य पार्टियों के उम्मीदवारों ने पूरी ताकत झोंकी थी। महागठबंधन प्रत्याशी जेडीयू के मनोज कुशवाहा के चुनाव प्रचार के लिए खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मैदान में उतरे। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के सभी बड़े नेताओं ने रैलियां की।

वहीं, बीजेपी प्रत्याशी केदार गुप्ता को जिताने के लिए भी पार्टी के सभी बड़े नेताओं ने खूब मेहनत की। यहां तक कि एनडीए में शामिल दलों के नेता भी प्रचार में जुटे। केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने कुढ़नी में विभिन्न जगहों पर जनसभा की। लोजपा (रामविलास) के मुखिया चिराग पासवान और एक्टर रवि किशन भी प्रचार करते हुए नजर आए।

क्यों अहम है कुढ़नी चुनाव?

यह चुनाव बीजेपी और महागठबंधन दोनों के लिए नाक का सवाल बना हुआ है। जेडीयू जीतती है तो इसे नीतीश के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार पर जनता की मुहर माना जाएगा। अगर बीजेपी बाजी मारती है, तो इसे पार्टी का उत्साह बढ़ेगा और नीतीश सरकार के खिलाफ और मुखर होकर आने वाले चुनाव लड़ेगी। महागठबंधन और एनडीए दोनों ही गठबंधनों के नेताओं की साख दाव पर लगी है।

Avinash Roy

Recent Posts

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

3 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

6 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

10 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

10 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

11 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

11 घंटे ago