समस्तीपुर :- समस्तीपुर नगर निगम का चुनाव सुबह 7:00 बजे से 215 मतदान केंद्रों पर शुरू हो गया है। समस्तीपुर निगम क्षेत्र के 47 वार्डों के 178438 मतदाता विभिन्न पदों के 448 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। समस्तीपुर निगम क्षेत्र से मुख्य पार्षद के 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है जिसमें मुख्य रूप से विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी की पत्नी संध्या हजारी के अलावा कांग्रेस नेत्री अनीता राम, सुनीता देवी, कविता कुमारी, काजल कुमारी आदि शामिल हैं।
उप मुख्य पार्षद के 21 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं जिसमें भाजपा नेता मनु पासवान के अलावे जदयू के रामसेवक पासवान, राजद के मन्नू पासवान आदि शामिल हैं। निगम क्षेत्र के 47 वार्डों में 448 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। समस्तीपुर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में चुनाव के लिए 215 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिसमें 94826 पुरुष और 83932 महिलाएं मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बलों की तैनाती की गई है पूरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान का कार्य चल रहा है।
समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी और सिंधिया नगर पंचायत में भी सुबह 7:00 बजे से मतदान शुरू हो चुका है। मुसरीघरारी नगर पंचायत के 20 वार्डो के लिए 31 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जहां 21650 मतदाता जिनमें 11593 पुरुष व 10058 महिलाएं नगर पंचायत क्षेत्र के 135 उम्मीदवारों के भाग का फैसला करेंगे यहां से मुख्य पार्षद के सात उप मुख्य पार्षद के आठ और 20 वार्डों के लिए 120 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
दूसरी ओर सिंधिया नगर पंचायत के 20 वार्डों के लिए विभिन्न पदों के लिए 160 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सिंधिया में 32 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जहां 21222 मतदाता जिनमें 11374 पुरुष और 9848 महिलाएं अपना मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सिंधिया से मुख्य पार्षद के रूप में आठ उप मुख्य पार्षद के रूप में 12 और 20 वार्डों के लिए 140 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सभी स्थानों पर शांतिपूर्ण तरीके से वोट गिराने का काम चल रहा है।
समस्तीपुर : आपदाओं से बचाव के प्रति बच्चों में जागरूकता और व्यवहारिक कौशल विकसित करने…
समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…
समस्तीपुर : देशभर में नीट पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शन और बिहार…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…
समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…