समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर निगम चुनाव: आज 484 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, वोटिंग के लिए पहुंचने लगे मतदाता

IMG 20221030 WA0004

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर नगर निगम का चुनाव सुबह 7:00 बजे से 215 मतदान केंद्रों पर शुरू हो गया है। समस्तीपुर निगम क्षेत्र के 47 वार्डों के 178438 मतदाता विभिन्न पदों के 448 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। समस्तीपुर निगम क्षेत्र से मुख्य पार्षद के 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है जिसमें मुख्य रूप से विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी की पत्नी संध्या हजारी के अलावा कांग्रेस नेत्री अनीता राम,  सुनीता देवी, कविता कुमारी, काजल कुमारी आदि शामिल हैं।

उप मुख्य पार्षद के 21 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं जिसमें भाजपा नेता मनु पासवान के अलावे जदयू के रामसेवक पासवान, राजद के मन्नू पासवान आदि शामिल हैं। निगम क्षेत्र के 47 वार्डों में 448 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। समस्तीपुर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में चुनाव के लिए 215 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिसमें 94826 पुरुष और 83932 महिलाएं मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बलों की तैनाती की गई है पूरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान का कार्य चल रहा है।

new file page 0001 1

नगर पंचायत मुसरीघरारी और सिंधिया में भी सुबह 7:00 बजे से शुरू हो गया मतदान :

समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी और सिंधिया नगर पंचायत में भी सुबह 7:00 बजे से मतदान शुरू हो चुका है। मुसरीघरारी नगर पंचायत के 20 वार्डो के लिए 31 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जहां 21650 मतदाता जिनमें 11593 पुरुष व 10058 महिलाएं नगर पंचायत क्षेत्र के 135 उम्मीदवारों के भाग का फैसला करेंगे यहां से मुख्य पार्षद के सात उप मुख्य पार्षद के आठ और 20 वार्डों के लिए 120 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

Banner 03 01

दूसरी ओर सिंधिया नगर पंचायत के 20 वार्डों के लिए विभिन्न पदों के लिए 160 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सिंधिया में 32 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जहां 21222 मतदाता जिनमें 11374 पुरुष और 9848 महिलाएं अपना मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सिंधिया से मुख्य पार्षद के रूप में आठ उप मुख्य पार्षद के रूप में 12 और 20 वार्डों के लिए 140 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सभी स्थानों पर शांतिपूर्ण तरीके से वोट गिराने का काम चल रहा है।

1 840x760 1

JPCS3 01

IMG 20211012 WA0017

IMG 20221203 WA0074 01

1080 x 608

IMG 20221203 WA0079 01

Samastipur News Page Design 1 scaled

Post 183

20201015 075150