समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत जितवारपुर निजामत गांव के कई लोगों को सरकारी लाभ दिलाने के नाम पर फर्जी खाता खुलवा कर हवाला के माध्यम से लाखों रुपया गबन करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पहुंची दिल्ली पुलिस को देख लोग दंग रह गए और गिरफ्तारी का विरोध करने लगे।
लोगों के विरोध को देखते हुए दिल्ली पुलिस अभियुक्त को छोड़ बेरंग वापस हो गई। इस दौरान लोगों ने कुछ देर के लिए समस्तीपुर-रोसड़ा पथ को जाम भी कर दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोग दिल्ली पुलिस वापस जाओ का नारा लगा रहे थे।
घटना के संबंध में बताया गया है कि जितवारपुर गांव के ही एक युवक द्वारा जितवारपुर निजामत मुहल्ला के कई लोगों का बैंक अकाउंट खुलवाया था। जहां कई लोगों का खाता खुलवाने के बाद उक्त व्यक्ति का पासबुक, चेक बुक, पैन कार्ड, आधार कार्ड उसने खुद रख लिया। यह मामला वर्ष 2020 का बताया गया है।
इस बीच गुरुवार सुबह दिल्ली की द्वारका पुलिस जितवारपुर निजामत गांव के देव कुमार ठाकुर को गिरफ्तार करने पहुंची। दिल्ली पुलिस का कहना था कि देव कुमार ठाकुर पर हवाला के माध्यम से 42 लाखों रुपया निकासी करने का आरोप है। यह बात सुन देव कुमार जोर-जोर से रोने लगा और कहने लगा कि जीवन में आज तक वह इतनी बड़ी राशि नहीं देखी है। गांव के ही कुछ लोगों ने उसे खाता खुलवाया था।
जानकारी मिली कि गांव के ही बबलू महतो, राहुल कुमार आदि के नाम पर भी खाता खुलवाया गया था। और कुछ दिन पूर्व झारखंड की कोडरमा पुलिस भी यहां पहुंची थी, कि उन लोगों के खाते में भी कई बार 40 लाख रुपए से अधिक आए और उसकी निकासी हुई। जबकि उसके बारे में कोई जानकारी उन लोगों के पास नहीं है। मामले की जानकारी मिलते ही गांव के लोग आक्रोशित हो उठे और लोगों ने दिल्ली पुलिस वापस जाओ की नारेबाजी करने लगे। इस दौरान लोगों की भीड़ को देखते हुए दिल्ली पुलिस वहां से वापस हो गई। दिल्ली पुलिस के जाने पर लोगों ने सड़क जाम भी समाप्त कर दिया।
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…
समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…
समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…
समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…