Samastipur

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा का है मौका, नामांकन जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा मे नामांकन की तिथि घोषित कर दी गई है। नामांकन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2026 है। विश्वविद्यालय में कृषि पत्रकारिता की पढ़ाई स्कूल आफ़ एग्री-बिजनेस एंड रूरल मैनेजमेंट में कराई जाती है, जहां पिछले चार वर्षों से सौ प्रतिशत कैंपस प्लेसमेंट हो रहा है। कृषि पत्रकारिता के स्नातकोत्तर डिप्लोमा मे छह महीने का कोर्स वर्क है जबकि छह महीने का इंटर्नशिप है। इंटर्नशिप की व्यवस्था किसी प्रसिद्ध टीवी चैनल या हिंदी एवं अंग्रेजी के बड़े अखबार में विश्वविद्यालय की ओर से कराई जाती है।

कृषि पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा के लिए वैसे छात्र छात्राएं आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने पत्रकारिता में बीए या मनोविज्ञान, समाजविज्ञान, अर्थशास्त्र , हिंदी या अंग्रेजी में से किसी भी विषय से स्नातक की उपाधि हासिल की हो। कृषि में बीएस सी और बीबीए की डिग्री वाले छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। कृषि पत्रकारिता के छात्रों की मांग टीवी चैनल एवं अखबार के अतिरिक्त लगभग सभी कृषि विश्वविद्यालय में भी है, या होने वाली है।

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय एवं सबौर एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी समेत देश भर के कई विश्वविद्यालय में भी मीडिया सेल और सामुदायिक रेडियो शुरू किया गया है, जहां ऐसे छात्रों की मांग है। कृषि पत्रकारिता में नामांकन के लिए 15 सीट है। कृषि पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा के लिए कुल शुल्क हास्टल सहित लगभग तीस हजार रुपए प्रति सेमेस्टर है। पहले सेमेस्टर में छात्रों को विश्वविद्यालय में ही सैध्दांतिक विषय पढाये जायेंगे एवं विश्वविद्यालय के सामुदायिक रेडियो एवं टीवी स्टूडियो में प्रायोगिक विषयो का प्रशिक्षण दिया जाएगा। दूसरी छमाही में सभी को किसी चैनल या अखबार में इंटर्नशिप के लिए भेजा जाएगा। पिछले वर्षो के रेकार्ड को देखते हुए यहां से पास होने वाले छात्रों का प्लेसमेंट भी लगभग तय रहता है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

7 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

8 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

8 घंटे ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

8 घंटे ago