Samastipur

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, शिक्षा नीति व पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर तले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के विरोध में पुतला दहन किया गया। छात्र नेता कुंदन यादव के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने कॉलेज परिसर से कॉलेज गेट तक विरोध मार्च निकाला। इस दौरान शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इस्तीफे की मांग की गई।

कॉलेज गेट पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए एडवा नेत्री नीलम देवी ने शिक्षा व्यवस्था, सरकार की शिक्षा नीतियों और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर अपनी बातें रखीं। वहीं छात्र नेता कुंदन यादव ने आरोप लगाया कि शिक्षा के निजीकरण, लगातार हो रहे पेपर लीक और नई शिक्षा नीति से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा लगातार महंगी होती जा रही है, जिससे गरीब एवं मध्यमवर्गीय छात्रों के लिए उच्च शिक्षा प्राप्त करना कठिन हो रहा है। उन्होंने छात्रों से शिक्षा के अधिकार और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।

प्रदर्शन में सीपीएम नेता बिधानचंद्र, महेंद्र सिंह, दीपक कुमार, रामसेवक राय, अरविंद राय, धन्नू कुमार, रामबालक राय, रामनारायण सिंह, नवनीत कुमार, नीतीश कुमार, कुंदन कुमार, अंकेश कुमार, सुभाष कुमार, राहुल प्रियदर्शी, अनिल राय, एडवा की ललिता देवी, आइसा नेता नीतीश राणा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थीं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

12 मिनट ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

8 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

9 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

9 घंटे ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

9 घंटे ago