Bihar

जो शराब पिएगा वो तो मरेगा ही, जहरीली शराब से 39 लोगों की मौत पर CM नीतीश कुमार का बयान

छपरा में जहरीली शराब से बड़ी संख्या में हुई मौतों पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बयान आया है। सीएम नीतीश ने कहा कि अगर शराब पिओगे तो मरोगे ही। हमने शराबबंदी लागू कर रखी है। इसके बावजूद लोग शराब पी रहे हैं। शराब बुरी चीज है। जो शराब पिएगा वो तो मरेगा ही, ये उदाहरण सामने है। सीएम नीतीश ने कहा कि जहरीली शराब बनाने वाले धंधेबाजों को पकड़कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि छपरा में जहरीली शराब से दो दिन के भीतर 39 लोगों की मौत हो चुकी है। गुरुवार सुबह ही 6 लोगों ने दम तोड़ा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को विधानसभा में जाने से पहले मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि हमने बिहार में 2016 से शराबबंदी लागू कर रखी है। उसी समय जहरीली शराब की बात सामने आई थी। सरकार ने इसके खिलाफ बहुत एक्शन लिए। मगर लोगों को भी सचेत रहना चाहिए। सीएम ने कहा कि लोगों को यह ध्यान रखना चाहिए कि बिहार में शराबबंदी है तो कुछ न कुछ गड़बड़ दारू ही मिलेगा। इससे लोगों की मौत हो जा रही है।

सीएम नीतीश ने आगे कहा कि शराब नहीं पीनी चाहिए। हम यह बात कबसे कह रहे हैं। शराब बुरी चीज है। ज्यादातर लोगों ने शराबबंदी के में सहमति दी थी। मगर कुछ लोगों का क्या करें, वो गलती कर रहे हैं। पिछली बार भी जहरीली शराब से मौतें हुईं तो कहा गया कि उन्हें मुआवजा मिलना चाहिए। अब जो शराब पिएगा तो वो मरेगा ही। हमने इस संबंध में जागरुकता अभियान भी चलाया।

गरीबों को नहीं फंसा रहे

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार की महिलाओं के कहने पर शराबबंदी का फैसला लिया गया था। इसपर बड़ी संख्या में पुरुषों ने भी सहयोग दिया। सभी दलों ने मिलकर इसपर सहमति जताई थी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गरीब लोगों को शराबबंदी के केस में न पकड़ें। बल्कि जो लोग शराब बनाकर बेच रहे हैं उनपर कार्रवाई की जाए।

सीएम नीतीश ने गरीब लोगों से अवैध शराब के धंधे में न पड़ने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हम एक लाख रुपये उन्हें दे रहे हैं। वे नया काम शुरू कर सकते हैं। जरुरत पड़ने पर यह राशि और बढ़ाई जाएगी। अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। जहरीली शराब बेचने वालों को जल्द पकड़ा जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में तीन साल बाद लौटी बेटी, मानव तस्करी के जाल से निकलकर सुरक्षित पहुंची घर, परिजनों में खुशी

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से तीन साल पूर्व से लापता लड़की बुधवार को घर…

9 घंटे ago

विभूतिपुर में स्कूल से स्मार्ट क्लास के उपकरण समेत करीब 70 हजार रुपये के सामान की चोरी

समस्तीपुर/विभूतिपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर पश्चिम टोला उर्दू स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, वार्ड-8…

10 घंटे ago

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए होली मिशन स्कूल समस्तीपुर के दो छात्र चयनित

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…

19 घंटे ago

सारण प्रमंडल ने तिरहुत को 1-0 से हराकर जीता राज्यस्तरीय बालिका फुटबॉल अंडर-17 का खिताब

समस्तीपुर : राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय बालिका फुटबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सारण प्रमंडल…

20 घंटे ago

समस्तीपुर में नकली जेवर देकर गोल्ड लोन लेने वाली महिला एक साल बाद गिरफ्तार

समस्तीपुर : शहर के इंडियन बैंक में नकली सोने के आभूषण जमा कर लाखों रुपये…

20 घंटे ago

BRB कॉलेज में AISA के 29 सदस्यीय कॉलेज इकाई कमेटी के अध्यक्ष बने अनमोल, मो. महफूज बने सचिव

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…

1 दिन ago