Samastipur

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में समारोह को भव्य, गरिमामय और सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के लिए विभिन्न विभागों की तैयारियों की समीक्षा की गई। डीएम ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गौरव का पर्व है और इसके सफल आयोजन की जिम्मेदारी सभी विभागों की है।

उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय सीमा में तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। शिक्षा विभाग को सभी विद्यालयों की सहभागिता के साथ अनुशासित प्रभात फेरी आयोजित कराने, जबकि पुलिस विभाग को परेड, सलामी समारोह, रिहर्सल तथा सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। खेल विभाग को खेलकूद प्रतियोगिताओं और युवा गतिविधियों की कार्ययोजना तैयार करने तथा कला, संस्कृति एवं युवा विभाग को राष्ट्रभक्ति और स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने को कहा गया।

जिला कल्याण पदाधिकारी को सभी महादलित टोलों में ध्वजारोहण के लिए स्थलों का चयन कर सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। नगर आयुक्त को शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई, रंग-रोगन और आसपास की स्वच्छता सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैठक में समारोह स्थल की साफ-सफाई, मंच व पंडाल, पेयजल, बिजली, चिकित्सा, अग्निशमन, यातायात, पार्किंग, बैरिकेडिंग, ध्वनि विस्तारक यंत्र तथा अतिथियों के बैठने की व्यवस्था सहित सभी बिंदुओं पर समीक्षा की गई। एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने समारोह के दौरान सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम ब्रजेश कुमार, एडीएम (आपदा) राजेश कुमार सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता, सभी अनुमंडल पदाधिकारी तथा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

8 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

8 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

8 घंटे ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

9 घंटे ago