Samastipur

खानपुर में विश्वकर्मा काष्ठ शिल्पी विकास समिति की बैठक आयोजित, लिये गये कई निर्णय

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/खानपुर :- खानपुर में विश्वकर्मा काष्ठ शिल्पी विकास समिति की बैठक रविवार को राम लखन शर्मा के अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव राहुल रमण ने कहा की इस संस्था के संघर्ष के तहत बढ़ई अति पिछड़ा वर्ग में शामिल हुआ जिसका लाभ पंचायत चुनाव एवं नौकरी में मिल रहा है। अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग वर्षों से लंबित है, उसके लिए संघर्ष करने का निर्णय हुआ है।

देश के आजादी के बाद बढ़ई समाज की राजसत्ता में भागीदारी शून्य है। बढ़ई समाज को राज्य सत्ता में भागीदारी के लिए कमर कस कर तैयार रहना होगा। आरामिल के संबंध में माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने आदेश दिया की 29 अक्टूबर 2002 से पूर्व आवेदित आरामिल को अनुज्ञप्ति दिया जाए। लेकिन राज्य सरकार नए कानून नहीं बना रहा है, जिसके कारण वन विभाग एवं पुलिस तंग तबाह कर रही है। सरकार अगर जल्द कानून नहीं बनाती है तो संघर्ष करने के अलावे हमें कोई रास्ता नहीं है।

बैठक को संबोधित करते हुए राम लखन शर्मा ने कहा की सरकार के काष्ठ आधारित उद्योग नीति को लागू नहीं किया जा रहा है जिससे लोगों में रोष व्याप्त है। उन्होंने बताया कि आगामी 24 जनवरी 2023 को जिला समाहर्ता के यहां 10 सूत्री मांगों के साथ हजारों की संख्या में शांति पूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक को सुरेश शर्मा, राम नारायण शर्मा, राम दयाल शर्मा, राम जतन शर्मा, सुदर्शन शर्मा, भूषण शर्मा, सुनील कुमार शर्मा, संजीत शर्मा समेत अन्य ने संबोधित किया।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

16 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

16 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

17 घंटे ago