Samastipur

होली मिशन हाई स्कूल में मनाया गया ‘क्रिसमस डे’, सेन्टा क्लॉज को देखकर बच्चे प्रसन्नता से झूम उठे

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- शहर के मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में प्रातः कालीन प्रार्थना सभा के दरम्यान ‘क्रिसमस डे’ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशिका विभा देवी, प्राचार्य डा० एस० के० अहमद, प्रसिद्ध शिक्षाविद प्रो० डाॅ० अनिल कुमार तथा प्राइमरी की शिक्षिका मनीषा झा, अणु पोद्दार, रंजना कुमारी एवं संयोजिका जुली झा के साथ विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षिका उपस्थित रहे।

प्रार्थना सभा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की इस श्रृंखला में कतारबद्ध सजे बच्चे-बच्चियों के बीच प्रभु यीशु की जन्म गाथा पर संगीत का प्रस्तुतीकरण किया गया। इसी बीच सेन्टा क्लॉज को देखकर बच्चे प्रसन्नता से झूम उठे। ‘सेन्टा क्लॉज जंगल बेल जंगल’ गीत जो वर्ग आठवीं-सी की छात्रा अनन्या चौधरी की गीत प्रस्तुती पर उनके नृत्य से बच्चे संपूर्ण वातावण को आनन्दमयी बना दिया।

कार्यक्रम के उत्साह वर्द्धन प्रस्तुती पर विद्यालय की निदेशिका विभा देवी ने होली मिशन परिवार को क्रिसमस की हार्दिक शुभ-कामनाएँ देते हुए प्रभु यीशु के जीवन से प्रेरणा लेने की गुजारिश कर सबों को बधाई दी। कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य ने विद्यालय परिवार को बचाई देते हुए सबों से आपसी प्रेम सहयोग और शांति की भावना बनाए रखने का संदेश देकर बच्चों के बीच कलम, पेंसिल एवं टॉफी का वितरण कर प्रभु यीशु के जन्मोत्सव कार्यक्रम को सम्पन्न किया।

Avinash Roy

Recent Posts

ह’त्या के प्रयास मामले में नामजद अभियुक्त चंदन यादव को समस्तीपुर पुलिस ने निजी आवास से दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…

12 घंटे ago

समस्तीपुर के इस गांव में गबन के आरोप में मुखिया बर्खास्त, पांच वर्षों तक चुनाव लड़ने पर भी रोक

समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को वित्तीय…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : शिक्षकों के तबादले के लिए नई SOP लागू, ई-शिक्षाकोष पोर्टल से होगा पूरा ऑनलाइन ट्रांसफर

शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…

16 घंटे ago

समस्तीपुर के धरमपुर में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अटल बिहारी वाजपेई सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से शनिवार को शहर…

16 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

1 दिन ago