Samastipur

खानपुर में नियमों के विपरीत संचालित हो रहे 8 निजी अस्पतालों को बंद करने का आदेश, यहां देखें लिस्ट… 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- जिले के खानपुर प्रखंड में 8 ऐसे अस्पतालों को तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश दिया है जो नियमों के विपरीत संचालित हो रही है। इसके अलावा इन निजी अस्पतालों के संचालकों से भी जवाब-तलब किया गया है। इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. एसके चौधरी ने आदेश जारी किया है। जिसकी प्रतिलिपि पीएचसी प्रभारी एवं डीएम को भेजी है।

इन अस्पतालों को बंद करने का आदेश :

सीएस ने खानपुर प्रखंड के इलमासनगर में संचालित नाज मल्टी स्पेसियलिटी हॉस्पीट प्राईवेट लिमिटेड व अपना हेल्थ केयर, शोभन में संचालित न्यू तन्नू हेल्थ केयर व न्यू देवा हेल्थ केयर, खानपुर चौक पर संचालित शिवम हेल्थ केयर, ऐपेक्स हेल्थ केयर व शिव ज्योति हॉस्पीटल तथा आदि होमिया हॉल खानपुर को बंद करने का आदेश दिया गया है।

बायोमेडिकल कचरा के उठाव की व्यवस्था नहीं :

इन निजी अस्पतालों में बायोमेडिकल कचरा के उठाव की व्यवस्था नहीं होने एवं जीव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली का उल्लंघन करने के मामले कारवाई की गयी है। सीएस के पत्र में कहा गया है कि इन संस्थानों का मेडिकल इनवायरोमेंट मैनेजमेंट प्रा.लि द्वारा निबंधन नहीं है। बायोमेडिकल वेस्ट का उठाव नहीं हो रहा है।

किसी भी संस्था द्वारा इस प्रकार का कार्य किया जाना जीव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली 2016 का उल्लंघन है। जिसके कारण खानपुर के आठ निजी अस्पतालों को बंद कर दिया गया है। साथ ही जवाब तलब किया गया है। वहीं खानपुर पीएचसी प्रभारी को निर्देश दिया गया है कि इन अस्पतालों के स्पष्टीकरण पर निर्णय होने तक अस्पताल नहीं खुल पाए, इसलिए इसकी निगराना करना सुनिश्चित करें। अगर अस्पताल खुला पाया जाता है तो तत्काल इसकी सूचना देते हुए अग्रतर कारवाई सुनिश्चित करें।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

42 मिनट ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

59 मिनट ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

1 घंटा ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

6 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

7 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

8 घंटे ago