Samastipur

कई अभ्यर्थियों ने छोड़ी कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा, सभी केन्द्रों पर मिलाकर औसतन 50-55% ही रही उपस्थिति

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपर :- बिहार कर्मचारी चयन आयोग के तत्वावधान में आयोजित तीसरे चरण की तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 14 चयनित केन्द्रों पर शनिवार को कड़ी प्रशासनिक देखरेख में हुई। परीक्षा में कुल 6776 अभ्यर्थियों की जगह कई केन्द्रों पर परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। सभी केन्द्रों पर मिलाकर औसतन 50 से 55 फीसदी ही उपस्थिति बतायी गई।

परीक्षा छोड़ने का कारण ठंड व अधिक कोहरे बताया जा रहा है। तय समय पर परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्रों पर नहीं पहुंच सके। शनिवार को एक पाली में परीक्षा दस बजे से सवा बारह बजे तक हुई। हर पाली में सवा दो घंटे की परीक्षा ली गई। अधिक ठंड में भी अभ्यर्थियों को दूसरे दिन भी जूता मोजा खोल कर परीक्षा कक्ष में जाना पड़ा।

परीक्षा केन्द्रों पर उनकी कड़ाई से तलाशी लेने के बाद उन्हें इंट्री दी गई। तलाशी में जो भी प्रतिबंधित सामान उनके पास थे उन्हें गेट के अंदर ही सुरक्षित रखवा लिए गए। परीक्षा कक्ष में सभी उपस्थित अभ्यर्थियों की स्कीनिंग की गई। तथा उनका प्रवेश पत्र बारीकी से जांची गई। प्रवेश पत्र में उनकी फोटो से मिलान के बाद सही पाए जाने के बाद परीक्षा देने के लिए उन्हें अलाव किया गया।

प्रतिनियुक्त वीडियोग्राफर तलाशी व अंदर में जाने वाले हर अभ्यर्थी की वीडियोग्राफी भी कर रहे थे। सदर एसडीओ रवीन्द्र कुमार दिवाकर ने बताया कि दूसरे दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचाररहित संपन्न हुई। सभी परीक्षा केन्द्रों पर जैमर के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे।

ये बने थे परीक्षा केन्द्र :

प्लस टू श्रीकृष्णा स्कूल जितवारपुर, गोल्फ फिल्ड रेलवे कॉलोनी प्लस टू स्कूल, आरएसबी इंटर स्कूल, प्लस टू तिरहुत एकेडमी, राजकीयकृत प्ल्स टू गर्ल्स स्कूल, घोषलेन गर्ल्स हाई स्कूल, आरएसएआर कॉलेज, सेंट्रल पब्लिक स्कूल, डीएवी स्कूल, होली मिशन स्कूल, जेपी सेंट्रल स्कूल, पोद्धार इंटरनेशनल स्कूल, साधना देवी स्कूल व टेक्नोमिशन स्कूल।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

30 मिनट ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

9 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

10 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

22 घंटे ago