Bihar

कोरोना मुक्त हुआ बिहार, सूबे में कोविड के एक भी एक्टिव केस नहीं, नए वैरिएंट से लड़ने को लेकर पूरी सतर्कता बरतने की जरूरत

बिहार के लोगों के लिए कोरोना को लेकर एक अच्छी खबर है. बिहार में कोरोना के अब एक भी एक्टिव केस नहीं है. बिहार स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार की देर रात एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें बिहार को कोरोना मुक्त बताया गया है. बीते 24 घंटे में कोरोना के एक भी पेशेंट नहीं मिले. जो एक्टिव थे वो ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं, जारी लिस्ट के अनुसार, दरभंगा, बेगूसराय, पटना, गया, सारण समस्तीपुर समेत बिहार के 38 जिलों में कोविड के एक्टिव केस फिलहाल शून्य हैं.

कोविड के मरीजों की संख्या जीरो

इधर, कोरोना के नए वैरिएंट से भी लड़ने की तैयारी चल रही है. स्वास्थ्य विभाग ने 23 दिसंबर की लिस्ट जारी की है जिसमें बताया गया है कि बीते 24 घंटे में सूबे में विगत 24 घंटे में कुल 45,912 सैंपल की जांच हुई है. अब तक कुल 8,39,062 मरीज ठीक हुए हैं. वर्तमान में कोविड 19 के मरीजों की संख्या जीरो है.  साथ ही ये भी कहा गया है कि बिहार में कोरोना मरीजों का रिकवरी प्रतिशत 98.555 है.

वहीं बिहार में कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर पूरी व्यवस्था की जा रही है. बेडों को रिजर्व किया गया है. ऑक्सीजन सप्लाई बढ़ाई गई है. बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने भी लोगों को सतर्क और शांत रहने की अपील की है.

तेजस्वी ने की सतर्कता की अपील

उन्होंने साथ ही क्रिसमस और नए साल की बधाई भी दी है. साथ ही कहा है कि सूबे में हर रोज कई हजार टेस्टिंग हो रही है. कोरोना के नए वेरिएंट से घबराने की कोई जरूरत नहीं है. इससे लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से मुस्तैद है. बता दें कि पटना के आईजीएमएस में कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर जीनोम सीक्वेंसिंग की तैयारी की जा रही है. अस्पताल ने टेस्टिंग और वैक्सीनेशन भी शुरू कर दिया है. काफी सारे लोग जिन्होंने बूस्टर डोज नहीं लगयावा है वो वैक्सीनेशन करवा रहे हैं. देश के कई राज्यों में कोविड के नए केसेस मिल रहे हैं. इसे लेकर बिहार पूरी तरह से अलर्ट है.

Avinash Roy

Recent Posts

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

3 मिनट ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

30 मिनट ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

5 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

6 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

7 घंटे ago