समस्तीपुर [रामरूप राय] :- समस्तीपुर जिले के मोहनपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत बरेठा गांव में गुरुवार की देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर हुई गोलीबारी की घटना में एक महिला को गोली लग गई। महिला के सीने में गोली लगी है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। घायल महिला की पहचान बरेठा गांव के इंद्रजीत पासवान की पत्नी गीता देवी के रूप में की गई है।
घटना के संबंध में बताया गया है कि गीता देवी का पुत्र अजय कुमार दुकान बंद कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान पूर्व से घात लगाए कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। यह देखकर उसकी मां गीता देवी बीच-बचाव करने पहुंचे तो सिंटू कुमार नामक युवक ने उस पर गोली चला दी, जिससे महिला के सीने में गोली लग गई।
गोली की आवाज पर आसपास के लोग जुटने लगे तो आरोपी वहां से फरार हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से घायल महिला गीता कुमारी को मोहिउद्दीननगर पीएससी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया है।
घटना के पीछे पूर्व का विवाद बताया जा रहा है। बताया गया है कि पूर्व में आरोपी युवक के पिता को भी गोली लगी थी। आरोप गीता देवी के बेटे पर लगा था। इस घटना को लोग पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रहे हैं। घटना की सूचना पर मोहनपुर ओपी प्रभारी नंदकिशोर यादव दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं । घटना की जांच शुरू कर दी गई है। ओपी प्रभारी श्री यादव ने बताया कि घटना पुरानी विवाद के कारण घटित हुई है। अभी मामले की जांच की जा रही है। घायल को उपचार के लिए परिवार के लोग पीएमसीएच ले गए हैं।
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…