फर्जी डिग्री की बदौलत रूस, चीन, यूक्रेन जैसे देशों के मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लेने के मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने फर्जी सर्टिफिकेट की बदौलत डिग्री लेकर आने वाले 73 छात्रों और इनका यहां आकर निबंधन कराने में संदिग्ध भूमिका निभाने वाले नेशनल मेडिकल काउंसिल समेत अलग-अलग राज्यों के 14 मेडिकल काउंसिलों में तैनात कई स्तर के कर्मियों की मिलीभगत भी उजागर की है। इस मामले को लेकर देश के 91 स्थानों पर एक साथ छापेमारी चल रही है।
इसमें बिहार के पटना, मुंगेर, दरभंगा, भागलपुर, चंपारण, बेगूसराय, हाजीपुर, वैशाली और नालंदा समेत अन्य स्थानों पर भी रेड चल रही है। पटना के राजेंद्र नगर रोड नं- 11-डी स्थित बिहार मेडिकल काउंसिल के कार्यालय और इसमें कार्यरत कुछ कर्मियों के यहां भी रेड चल रही है। बिहार में जिन-जिन स्थानों पर छापेमारी हो रही है, उसमें कई छात्रों के ठिकाने भी शामिल हैं।
बिहार मेडिकल काउंसिल ने फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर विदेशों से डिग्री लेकर आये इन छात्रों का निबंधन अपने यहां कर लिया, ताकि ये यहां प्रैक्टिस कर सके। इन 73 छात्रों में 19 छात्र बिहार के हैं। इन्होंने बिहार मेडिकल काउंसिल से निबंधन कराया था। ये सभी नेशनल बोर्ड ऑफ एक्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस की तरफ से आयोजित फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एक्जाम (एफएमजीई) की परीक्षा में फेल हो गये।
समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…
समस्तीपुर : देशभर में नीट पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शन और बिहार…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…
समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…
समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…