Bihar

बिहारः दरभंगा एयरपोर्ट पर मैगजीन और कारतूस के साथ शख्स गिरफ्तार, कई फर्जी आईडी बरामद

बिहार के दरभंगा हवाई अड्डा पर एक मैगजीन और तीन जिंदा कारतूस के साथ एक यात्री को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार यात्री की पहचान कमालउद्दीन के रूप में की गई है. मोतिहारी जिले के ढ़ाका थाना क्षेत्र के कुसमाहा गांव का रहने वाले कमालउद्दीन दरभंगा हवाई अड्डे से मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा था. सामान चेकिंग के दौरान उसके पास से एक मैगजीन और तीन जिंदा कारतूस (9 एमएम) बरामद किया गए. तत्काल हवाई अड्डा पर तैनात सुरक्षा गार्ड ने मोहम्मद कमालउद्दीन को गिरफ्तार कर लिया और गहन पूछताछ के बाद दरभंगा के सदर थाने के हवाले कर दिया. दरभंगा सदर के SDPO अमित कुमार खुद दल बल के साथ आरोपी से कड़ी पूछताछ की. आरोपी की तलाशी में कई हैरान करने वाले और संदेह को गहरा करने वाले सुबूत भी मिले हैं.

मोहम्मद कमालउद्दीन के पास से कई अलग अलग पहचान पत्र मिले, जो नाम को बदल-बदल कर बनवाए गए हैं. सभी पहचान पात्र पर तस्वीर उसकी ही थी. इसमें एक आधार कार्ड, आईकार्ड, उर्दू मैगजीन का प्रेस कार्ड, मानवाधिकार संगठन का कार्ड सहित अन्य कागजात बरामद हुए हैं.

पुलिस सूत्रों की माने तो पुलिस पूछताछ में कई बार अपना बयान बदल रहा है। नेपाल से सटे होने को लेकर नशा के साथ नकली रुपये के कारोबार से जुड़ा होने की भी बात सामने आ रही है, लेकिन पुलिस अभी कुछ खुल कर नहीं बोल रही है. आरोपी के पासपोर्ट को भी खंगाला जा रहा है. दरभंगा पुलिस के लगभग सभी ब्रांच इस जांच में जुटी हैं.

SDPO अमित कुमार ने मीडिया को बताया कि कलामुद्दीन के पास से एक मैगजीन तीन कारतूस सहित कई आई-कार्ड बरामद हुए हैं, जिसकी तहकीकात की जा रही है. युवक के बताए पते को लेकर स्थानीय थाना से पता किया गया है. वहां के थाने में दो मामले भी दर्ज हैं. जांच का दायर को भी बढ़ाया गया है, तत्काल कुछ भी सही सही बताना उचित नहीं है. पूछताछ अभी की जा रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

2 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

3 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

3 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

8 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

9 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

10 घंटे ago