बहन के यहां सामा-चकेवा का विसर्जन देखने आये युवक को जबरन शादी के लिए किया अपहरण, छत से कूदकर हुआ फरार
तस्वीर : सांकेतिक
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े
समस्तीपुर/सिंघिया :- एक युवक सामा-चकेवा का विसर्जन देखने के लिए सोमवार रात सिंघिया प्रखंड के जहांगीरपुर पंचायत के एक गांव में अपनी बहन के यहां आया था। रात में ही कुछ लोगों ने शादी करने की नीयत से उसे अगवा कर लिया। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की।
बताया गया है कि मारपीट के बाद लड़का को शादी के लिए तैयार करने लोग छत पर ले गये। उसी दौरान मौका मिलते ही लड़का छत से कूद भाग निकला। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बावजूद वह भागता हुआ अपनी बहन के घर पहुंच गया। उसके बाद उसने परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसके परिवार के लोगों ने पुलिस को उसको अगवा करने की घटना की सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।