समस्तीपुर :- पटेल मैदान में मंगलवार को दो दिवसीय जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप शुरू हुआ। पहले दिन 5000 मीटर की बालिका दौड़ में दलसिंहसराय की नसरीन एवं बालक वर्ग में समस्तीपुर के सौरभ कुमार ने बाजी मारी। बालक वर्ग में रोसड़ा के रामपुकार पासवान ने द्वितीय एवं समस्तीपुर के अमन कुमार प्रभाकर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में दलसिंहसराय की नीतू कुमारी ने द्वितीय एवं प्रीति कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अंडर-14 बालक वर्ग के ऊंची कूद में रोहित राज, रोहन प्रकाश व नीतिन कुमार जबकि बालिका वर्ग में अलवीना तबस्सुम, अनुष्का कुमारी व सांवरी कुमारी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-16 बालक वर्ग के 800 मीटर दौड़ में सौरभ कुमार, शिवम कुमार, रितिक रोशन एवं अंडर-18 बालिका वर्ग के 800 मीटर दौड़ में रुपम कुमारी, मौसम कुमारी एवं प्रीति कुमारी ने क्रमश: गोल्ड, सिल्वर एवं कांस्य पदक जीता।
अंडर-18 बालक वर्ग के 800 मीटर दौड़ में रौशन कुमार ने प्रथम, साकेत झा ने द्वितीय एवं कमलेश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 बालिका वर्ग के शार्टपुट में बादल कुमारी, सोनाली कुमारी एवं साक्षी प्रिया, अंडर 16 बालिका वर्ग के शार्टपुट में साक्षी झा, मिठ्ठी कुमारी एवं उज्जवल रानी ने क्रमश: गोल्ड, सिल्वर एवं कांस्य पदक जीता।
अंडर-18 बालिका वर्ग के 200 मीटर दौड़ में मोनी कुमारी, सोहानी कुमारी एवं पुरुष वर्ग में निर्दोष कुमार, अनुभव कुमार एवं रौशन कुमार ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 बालिका वर्ग के 600 मीटर दौड़ में खुशी कुमारी, कोमल कुमारी,दिव्या आनंद, अंडर-16 बालिका वर्ग के 600 मीटर दौड़ में खुशी कुमारी, मनीषा कुमारी एवं अनामिका कुमारी ने क्रमश: गोल्ड, सिल्वर एवं कांस्य पदक पर कब्जा जमाया, 800 मीटर महिला दौड़ के फाइनल में सपना कुमारी ने प्रथम, सुमति कुमारी ने द्वितीय एवं मधुवाला देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि पुरुष वर्ग में विकास कुमार ने प्रथम, सुरज कुमार ने द्वितीय एवं मोहम्मद सुफैद आलम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसके पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहिन ने प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त करने के बाद फीता काट कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। मौके पर जिला खेल पदाधिकारी गौरव कुमार, निलेश कुमार, सचिव रूस्तम अली, आयोजन सचिव सत्यनारायण ठाकुर समेत अन्य उपस्थित थे।
समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…
समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…
समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…