Samastipur

आरबीएस कॉलेज अंदौर में आइसा की 11 सदस्यीय संयोजन कमिटी का गठन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :- आरबीएस कॉलेज अंदौर के छात्र संघ भवन में मंगलवार को आइसा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष धर्मवीर राज की अध्यक्षता तथा पूर्व महासचिव रौशन कुमार के संचालन में हुई बैठक में 11 सदस्यीय संयोजन कमिटी का गठन किया गया। इसमें संयोजक धर्मवीर राज, सह संयोजक रौशन कुमार और सूरज कुमार तथा सदस्य रजनीश कुमार यादव, रौशन पोद्दार, चंद्रमा कुमार, विवेक कुमार, रौशन कुमार राय, नितीश कुमार, अमित कुमार, विनय कुमार चुने गये।

मौके पर जिला सचिव सुनील कुमार ने कहा कि कैंपस में शैक्षणिक माहौल व बुनियादी सुविधा बहाल करने के लिए आइसा के संगठन को मजबूत करने आवश्यकता है। छात्रों को केवल परीक्षा फॉर्म भरने और परीक्षा देने तक ही सीमित नहीं रहना होगा। नई शिक्षा नीति 2020 के माध्यम से गरीब मध्यमवर्गीय एवं वंचित तबकों को उच्च शिक्षा से वंचित करने की साजिश की गयी है। इसके खिलाफ आंदोलन करना होगा।

आईसा के जिला कमेटी सदस्य व पूर्व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि उदय कुमार ने भी संबोधित किया। कहा कि महाविद्यालय में शिक्षकों कमी के साथ साथ मूलभूत सुविधा व इंफ्रास्ट्रक्चर की बहुत ही कमी है। छात्रों को प्रयोगशाला, पुस्तकालय, खेल संस्कृति की भी सुविधा नहीं मिल पाती है। जिसके विरुद्ध आइसा छात्रों को गोलबंद कर आंदोलन करेगी। बैठक में दर्जनों छात्रों ने आइसा की सदस्यता ग्रहण की।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

4 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

7 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

8 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

8 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

8 घंटे ago