Samastipur

समस्तीपुर में भी टैंकरों से पेट्रोलियम पदार्थों की होती है चोरी, इन जगहों पर कभी भी हो सकता बड़ा हादसा…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- मुजफ्फरपुर- हाजीपुर NH पर गोरौल और भगवानपुर के बीच एक पेट्रोलियम कंपनी के टैंकर की टंकी की वेल्डिंग करने के दौरान विस्फोट के साथ टैंकर के परखचे उड़ गए। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई। इस हदसे ने समस्तीपुर जिले में भी इस तरह की दुर्घटना की आशंका पर ध्यान खींचा है।

जिले में एनएच किनारे हो रही पेट्रोलियम पदार्थों की चोरी के कारण बड़ा हादसा हो सकता है। इस ओर पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी कार्रवाई करने से हिचक रहे हैं। विगत दिनों ताजपुर के मुर्गीयाचक व चांदनी चौक के पास पेट्रोलियम पदार्थों में अगलगी की घटना हो चुकी है। हर रोज वहां पर अवैध धंधेबाजों के द्वारा तेल कटिंग किया जाता है।

कई स्तरों पर होती है चोरी :

बरौनी- समस्तीपुर- मुजफ्फरपुर NH पर बरौनी से आने वाली टैंकरो से पेट्रोल, डीजल की चोरी होती है। कुछ जगहों पर तो सुरंग बनाकर तेल निकाला जा रहा है। ऐसे में यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। दूसरी ओर लाइन होटल और गैराजों में गैस की चोरी होती है। तनिक भी ज्वलनशील पदार्थ के संपर्क में आने से अनहोनी होने से नहीं बचाया जा सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर कॉलेज में 10 सूत्री मांगों को लेकर NSUI का एकदिवसीय धरना, अनिश्चितकालीन तालाबंदी की चेतावनी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज इकाई द्वारा सोमवार को जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा की अध्यक्षता…

4 घंटे ago

बिहार बोर्ड 12वीं साइंस में समस्तीपुर के आदित्य बने स्टेट टॉपर, डॉक्टर बनने का सपना, देखें Interview…

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के मुख्तियारपुर सलखनन्नी गांव के मेधावी छात्र आदित्य…

4 घंटे ago

दुकानदार को चकमा देकर नकली आभूषण रखकर असली आभूषण चुराने वाली समस्तीपुर की दो महिलाएं गिरफ्तार

दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाने की पुलिस ने ज्वेलरी दुकान से नकली देकर असली आभूषण…

5 घंटे ago

जेल से बेल पर बाहर निकले JDU विधायक अनंत सिंह, चुनाव के दौरान हुए दुलारचंद यादव हत्याकांड में हुई थी गिरफ्तारी

मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बेउर जेल से…

8 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल का डायलिसिस सेंटर किडनी मरीजों के लिए बना जीवनदायिनी, राशन कार्डधारकों को मिलती है मुफ्त सेवा

समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…

16 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : वंदे भारत से स्लीपर टकराने के मामले में PWI सस्पेंड, एजेंसी कर्मियों पर कार्रवाई तेज

वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…

17 घंटे ago