Samastipur

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, बिजली की गड़बड़ी ठीक करने के लिए 11 हजार वोल्ट वाले पोल पर चढ़ा था

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/मोरवा :- मोरवा प्रखंड की सोंगर पंचायत में करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी। मृत युवक की पहचान चकपहाड़ पंचायत के कमतौल के वार्ड पन्द्रह निवासी स्वर्गीय हरिहर गिरी के 28 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार गिरी के रूप में की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, युवक सोंगर पंचायत के मिर्जापुर रतनाहा चौर में बिजली की गड़बड़ी ठीक करने के लिए ग्यारह हजार वोल्ट वाले बिजली के पोल पर चढ़ा था। अचानक उसी समय बिजली की आपूर्ति हो जाने से वह करंट की चपेट में आकर पोल से नीचे गिर कर गया। जिससे सिर फट जाने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त युवक बिजली के मानव बलों के साथ पहले बिजली ठीक करने का काम करता था। चकपहाड़ पंचायत में बिजली आपूर्ति में गड़बड़ी हो गयी थी जिसे ठीक करने के लिए वह रतनाहा चौर स्थित बिजली के पोल पर चढ़ा था।

हादसे की सूचना मिलने पर ताजपुर थाना अध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह के निर्देश पर एएसआई रामबहादुर माली के नेतृत्व में पुलिस चौर में पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेजा। युवक की मौत के बाद बूढ़ी विधवा मां रेणु देवी, पत्नी आरती देवी, चार वर्षीय पुत्री वैष्णवी कुमारी, दो वर्षीय पुत्र गोलू कुमार, एवं एक वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार का रो रो कर बुरा हाल था।

Avinash Roy

Recent Posts

बैंक से रुपये निकालकर लौट रही ANM का बैग समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के पास झपटा, एक लाख रुपये व मोबाइल ले भागे बदमाश

समस्तीपुर : शहर में झपटमारी की एक और घटना सामने आई है। बैंक से रुपये…

7 घंटे ago

आज से सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर करेंगे OPD का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, हर रोज हजारों मरीज होंगे प्रभावित 

समस्तीपुर : डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार और सरकार की ओर से चिकित्सकों के खिलाफ एकतरफा…

7 घंटे ago

बीच सड़क पर दुपट्टा खींचा, मारपीट की कोशिश; समस्तीपुर में एक और लड़की से बदसलूकी का वीडियो, एक वर्ष पुराना मामला…

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले से एक और लड़की के साथ बीच सड़क बदसलूकी का वीडियो…

10 घंटे ago

गंगा की स्वच्छता को लेकर समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज की छात्राओं ने दिया जागरूकता का संदेश

समस्तीपुर : स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला गंगा समिति और…

18 घंटे ago

विद्यालयों में शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति पर रखें विशेष निगरानी, शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में DM ने दिए निर्देश

समस्तीपुर : शिक्षा विभाग के कार्यों और विभिन्न योजनाओं की प्रगति को लेकर डीएम रोशन…

18 घंटे ago