समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर: रात के अंधेरे में कुएं में गिरी नीलगाय, सुबह में लोगों को हुई जानकारी तो 4 घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला

IMG 20221030 WA0004

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरबद्धा गांव में बुधवार को कुएं में गिरे नीलगाय को निकालने के लिए ग्रामीणों ने लगातार चार घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। जिसके बाद उन्हें नीलगाय को बचाने में सफलता मिली। बाद में नीलगाय का पशु चिकित्सक द्वारा उपचार कराया गया है। तबीयत में सुधार होते ही नीलगाय चौर की ओर भाग निकली।

घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि सुबह कुएं से गाय के चिल्लाने की आवाज आ रही थी। जिसके बाद लोगों ने देखा कि कुआं में एक नीलगाय गिरी हुई है। कुएं की ऊपरी सतह की जमीन से ऊंचाई कम है जिस कारण नीलगाय रात के अंधेरे में कुएं में गिर गयी थी। घटना की सूचना पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने पहले रस्सा आदि से नीलगाय को निकालने का प्रयास किया। लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली।

IMG 20220728 WA0089

बाद में जेसीबी बुलायी गयी जिसके बाद ग्रामीण सीढ़ी लगाकर कुएं के अंदर गए और नील गाय के पेट, पीठ आदि को चार पांच स्थानों पर रस्सी से बांधने जाने के बाद जेसीबी द्वारा रस्सी को ऊपर की ओर खींचा गया। तब जाकर गाय को बाहर निकाला गया। इस पूरी प्रक्रिया में करीब 4 घंटा से अधिक का समय लग गया। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में नीलगाय कुएं के अंदर चोटिल भी हो गई। उसे कई जगह पर खरोच भी आई। जिसके बाद ग्रामीण चिकित्सक द्वारा नीलगाय का उपचार किया गया। हालांकि तबीयत में कुछ सुधार होने पर नीलगाय चौर की ओर फरार हो गयी।

Banner 03 01

1 840x760 1

IMG 20211012 WA0017

JPCS3 01

IMG 20221017 WA0000 01

IMG 20221104 WA0016 01

IMG 20220915 WA0001

IMG 20220331 WA0074

20201015 075150