विद्यापति सांस्कृतिक परिसर द्वारा विद्यापति धाम लछमिनिया सहरसा में महाकवि विद्यापति स्मृति पर्व का आयोजन किया गया। परिसर की ओर से एक दर्जन मिथिला कलाकारों और इंजीनियरों को ‘मिथिला-विभूति’ पुरस्कार से नवाजा गया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक गूँजेश्वर साह, पूर्व विधायक संजीव कुमार झा के द्वारा समस्तीपुर के शिवाजीनगर निवासी युवा फिल्म निर्देशक – निर्माता एन मंडल, सप्तरी के प्रसिद्ध साहित्यकार करुणा झा, प्रसिद्ध गायक पवन नारायण, अकालीदेवी, फूलेश्वर राम, देवनाथ यादव, मो. रजक, अरविंद यादव आदि को पुरस्कृत किया गया।
धाम के संस्थापक भोगेंद्र शर्मा ने बताया कि विगत 9 वर्षों से इस धाम पर मैथिली महोत्सव सह विद्यापति पर्व समारोह का आयोजन नियमित रूप से किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से भाषा एवं संस्कृति संरक्षण के लिए प्रयास किया जा रहा है। पूर्व मुखिया अरविंद कुमार यादव की अध्यक्षता एवं मंच संचालन किसलय कृष्ण व सोनू द्वारा इस कार्यक्रम में पहले दिन मैथिली सांस्कृतिक समारोह आयोजित किया गया।
गायन में प्रिया झा, कुमारी मीनाक्षी, प्रियंका गुप्ता एवं रानी झा ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। फिल्मकर्मी एन मंडल ने बताया कि विधायक गूँजेश्वर साह, पूर्व विधायक संजीव कुमार एवं भोगेन्द्र जी के द्वारा जो मान सम्मान मिला उसके लिये में विद्यापति धाम और लक्ष्मीनिया वासी को तहदिल से शुक्रगुजार हूं।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…
पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…
समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…
समस्तीपुर : जिले के 4 लाख 48 हजार 291 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में…
समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…