समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

युवा फिल्म निर्देशक-निर्माता एन मंडल को ‘मिथिला विभूति’ सम्मान से किया गया सम्मानित

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

विद्यापति सांस्कृतिक परिसर द्वारा विद्यापति धाम लछमिनिया सहरसा में महाकवि विद्यापति स्मृति पर्व का आयोजन किया गया। परिसर की ओर से एक दर्जन मिथिला कलाकारों और इंजीनियरों को ‘मिथिला-विभूति’ पुरस्कार से नवाजा गया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक गूँजेश्वर साह, पूर्व विधायक संजीव कुमार झा के द्वारा समस्तीपुर के शिवाजीनगर निवासी युवा फिल्म निर्देशक – निर्माता एन मंडल, सप्तरी के प्रसिद्ध साहित्यकार करुणा झा, प्रसिद्ध गायक पवन नारायण,  अकालीदेवी, फूलेश्वर राम, देवनाथ यादव, मो. रजक, अरविंद यादव आदि को पुरस्कृत किया गया।

धाम के संस्थापक भोगेंद्र शर्मा ने बताया कि विगत 9 वर्षों से इस धाम पर मैथिली महोत्सव सह विद्यापति पर्व समारोह का आयोजन नियमित रूप से किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से भाषा एवं संस्कृति संरक्षण के लिए प्रयास किया जा रहा है। पूर्व मुखिया अरविंद कुमार यादव की अध्यक्षता एवं मंच संचालन किसलय कृष्ण व सोनू द्वारा इस कार्यक्रम में पहले दिन मैथिली सांस्कृतिक समारोह आयोजित किया गया।

गायन में प्रिया झा, कुमारी मीनाक्षी, प्रियंका गुप्ता एवं रानी झा ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। फिल्मकर्मी एन मंडल ने बताया कि विधायक गूँजेश्वर साह, पूर्व विधायक संजीव कुमार एवं भोगेन्द्र जी के द्वारा जो मान सम्मान मिला उसके लिये में विद्यापति धाम और लक्ष्मीनिया वासी को तहदिल से शुक्रगुजार हूं।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150