Bihar

बीपीएससी 68वीं के लिए आवेदन शुरू, यह रहा Direct Link, इस बार फॉर्म में भरना होगा यह नया ऑप्शन

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 68वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in व onlinebpsc.bihar.gov.in पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस परीक्षा के तहत 281 पदों पर नियुक्तियां होंगी। पीटी से पहले जो वैकेंसी आएंगी, इसमें एड होंगी। आवेदन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर है। इस बार परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्राविधान किया गया है। लेकिन यह कितनी होगी, इसके लिए अभ्यर्थियों से फॉर्म में उनका मत मांगा गया है। तीन ऑप्शन दिए गए हैं। जिस ऑप्शन को अधिक अभ्यर्थी चुनेंगे। उसी ऑप्शन को परीक्षा में लागू किया जाएगा। यानी इस बार एप्लीकेशन फॉर्म में अभ्यर्थियों को ये ऑप्शन नए दिखेंगे। आवेदन की संख्या के आधार पर ही एक से अधिक शिफ्टों में परीक्षा आयोजित की जा सकती है।

आवेदन के दौरान जरूरी बातें 

– उम्मीदवार नाम, जन्म तिथि, परीक्षा शुल्क वगैरह डिटेल्स से संतुष्ट होने के बाद ही ऑनलाइन परीक्षा शुल्क जमा करें। ऑनलाइन आवेदन में दिया गया ईमेल, मोबाइल नंबर व यूजर नेम एवं पासवर्ड को अपने पास संभालकर रख लें।
– अपलोड किए गए फोटो व हस्ताक्षर साफ साफ दिख रहे हों। फोटो व हस्ताक्षर का फॉर्मेंट जेपीजी जेपीईजी होना चाहिए। हस्ताक्षर फोटो का साइज 15 केबी और खुद की फोटो का साइज 25 केबी से ज्यादा न हो।
– आवेदन करते समय जो फोटो अपलोड कर रहे हैं, उसके कम से कम पांच कॉपियां अपने पास सुरक्षित रख लें। जरूरत पड़ने पर आयोग द्वारा मांगे जाने पर उसे ही जमा कराएं।
– अभ्यर्थी अंतिम रूप से भरे गए ऑनलाइन आवेदन को सब्मिट करने के बाद उसी समय फिर से लॉग इन कर डैशबोर्ड पर उपलब्ध Download Filled Application Section से भरा हुआ आवेदन डाउनलोड कर उसकी दो कॉपियां जरूर प्रिंट ले लें। यह सुनिश्चित कर लें कि इसके हरेक पेज पर  Registration Number, Bar Code और Submitted Application नंबर छपा है कि नहीं। ये सभी इस पर होने चाहिए।
– कोई भी समस्या होने पर आयोग की हेल्पलाइन 9297739013 पर कॉल कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन का Direct Link

यहां जानें भर्ती से जुड़ी खास बातें

1. इन विभागों में होगी नियुक्ति
पुलिस उपाधीक्षक : 08
जिला समादेष्टा : 01
जिला अग्निशमन पदाधिकारी : 19
काराधीक्षक : 02
राज्य कर सहायक आयुक्त : 07
अवर निर्वाचन पदाधिकारी : 08
अवर निबंधक-संयुक्त अवर निबंधक : 20
श्रम अधीक्षक : 01
नियोजन-जिला नियोजन पदाधिकारी : 03
प्रोबेशन पदाधिकारी : 01
सहायक निबंधक सहयोग समितियां : 04
सहायक निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय : 05
ईख पदाधिकारी : 02
बिहार शिक्षा सेवा : 04
श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी : 35
अपर जिला परिवहन पदाधिकारी : 01
ग्रामीण विकास पदाधिकारी : 07
प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी : 40
राजस्व अधिकारी एवं समकक्ष : 39
आपूर्ति निरीक्ष्रक : 14
प्रखंड अनुसूचित जाति एवं अनु जनजाति कल्याण पदाधिकारी : 60

2. पदों के लिए जरूरी शैक्षिणिक योग्यता

किसी भी विषय से ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। हांलाकि जिला अग्निमिशन पदाधिकारी के लिए साइंस स्ट्रीम से ग्रेजुएशन या फायर इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन या मैकनिकिल /ऑटोमोबाइल में इंजीनियरिंग से ग्रेजुएट होना जरूरी है।

3. किसी प्रकार की त्रुटि पर सुधार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि के बाद 10 दिनों तक तक समय रहेगा।

4. आवेदन फीस 

सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए – 600 रुपये
बिहार के एससी, एसटी के लिए – 150 रुपये
बिहार की सभी वर्गों की महिलाओं के लिए – 150 रुपये
दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए – 150 रुपये
अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए – 600 रुपये

5. बीपीएससी 68वीं भर्ती परीक्षा और परिणाम की तिथियां ( BPSC 68th Exam Result Dates )

68वीं प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी 2023 को आयोजित होगी। इसका रिजल्ट 27 मार्च 2023 को जारी किया जाएगा। मुख्य परीक्षा 12 मई 2023 को होगा। मुख्य परीक्षा का रिजल्ट 26 जुलाई 2023 को जारी किया जायेगा। साक्षात्कार 11 अगस्त 2023 को और फाइनल रिजल्ट नौ अक्टूबर 2023 को जारी किया जाएगा।

6. चयन प्रक्रिया

पदों पर उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा एवं व्यक्तित्व परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा।

5. शारीरिक क्षमता

बिहार पुलिस सेवा, जिला समादेष्टा, जिला अग्निशमन पदाधिकारी पदों के लिए पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम ऊंचाई 5 फीट 5 इंटर और न्यूनतम छाती की माप बिना फुलाए 32 इंच होनी चाहिए। महिलाओं की न्यूनतम ऊंचाई 5 फीट 2 इंच होनी चाहिए।

6. बीपीएससी प्रीलिम्स एग्जाम

इस बार बीपीएससी 68वीं पीटी में 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। ये सभी ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे। दो घंटे मिलेंगे। नेगेटिव मार्किंग होंगी। वैकेंसी के 10 गुना उम्मीदवारों को इसमें पास किया जाएगा। इसमें पास उम्मीदवार मेन्स में बैठेंगे।

7. मुख्य लिखित परीक्षा तीन विषयों की होगी। इसमें दो अनिवार्य विषय होंगे- पहला सामान्य हिंदी – 100 अंक। इस विषय में 30 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य होगा। लेकिन मेरिट लिस्ट में इसके अंक नहीं जुड़ेंगे। दूसरा सामान्य अध्ययन (पेपर 1 और पेपर 2 ) प्रत्येक पेपर 300 अंकों का होगा। इसमें अलावा हर अभ्यर्थी को एक ऑप्शनल (वैकल्पिक) विषय चुनना होगा जिसका पेपर 300 अंकों का होगा। ऑप्शनल विषयों की लिस्ट नोटिफिकेशन में देखी जा सकती है। प्रत्येक विषय की परीक्षा 3 घंटे की होगी।

8. मुख्य विषय का ऑनलाइन आवेदन भरते समय ही उम्मीदवार को वैकल्पिक विषय का चयन कर लेना है। चयन के बाद उसमें कोई बदलाव नहीं होगा।

9. मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू में लिए बुलाया जाएगा।

पूरा नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

10. मेरिट लिस्ट
मुख्य परीक्षा के 900 अंक और इंटरव्यू के 120 अंक कुल 1020 अंकों के आधार पर सूची तैयार करते हुए आरक्षण कैटेगरीवाइज रिजल्ट जारी किया जाएगा। समान अंक होने की स्थिति में जिस अभ्यर्थी के मेन्स में ज्यादा अंक होंगे, उसे ऊपर रखा जाएगा। अगर मेन्स में अंक समान है को वैकल्पिक विषय के अंक देखे जाएंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

ह’त्या के प्रयास मामले में नामजद अभियुक्त चंदन यादव को समस्तीपुर पुलिस ने निजी आवास से दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के इस गांव में गबन के आरोप में मुखिया बर्खास्त, पांच वर्षों तक चुनाव लड़ने पर भी रोक

समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को वित्तीय…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : शिक्षकों के तबादले के लिए नई SOP लागू, ई-शिक्षाकोष पोर्टल से होगा पूरा ऑनलाइन ट्रांसफर

शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…

10 घंटे ago

समस्तीपुर के धरमपुर में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अटल बिहारी वाजपेई सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से शनिवार को शहर…

11 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

20 घंटे ago