Samastipur

समस्तीपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इन्दिरा गाँधी की 105वीं जयन्ती समारोहपूर्वक मनाई

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वाधन में देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री और आयरन लेडी से मशहूर इन्दिरा गाँधी की 105वीं जयन्ती समारोहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस दौरान एक सभा का आयोजन भी किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मो. अबू तमीम ने किया।

अपने अध्यक्षीय भाषण में जिलाध्यक्ष ने देश को मजबूत सुदृढ़ बनाने में इंदिरा गांधी के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा उनके मार्ग पर चलने का आम कार्यकर्ताओं का आवाहन किया। आगे उन्होने कहा कि वह देश की ही नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर की नेत्री थी और विश्व का तत्कालीन नेतृत्व उनका लोहा मानता था। आज के बंगलादेश के निर्माण में उनकी अहम भूमिका थी।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व महासचिव रामकलेवर प्रसाद सिंह ने कहा कि श्रीमती गांधी को कभी भुलाया नहीं जा सकता है, उन्होने अपने संकल्प से भारत को एक महान राष्ट्र बनाया।

मौके पर मुकेश कुमार चौधरी, डोमन राय, परमानंद मिश्र, अब्दुल मालिक, विश्वनाथ सिंह हजारी, राम विलास राय, उपेन्द्रनाथ तिवारी, मो० सोहेल सिद्दीकी, अशोक कुमार अकेला, जितेंद्र कुमार, बिना कुमारी, राम शंकर राय, कामिनी जयसवाल, रंजन कुमार सिंह, रूखसंदा, विनीत कुमार, जुल्फिकार आलम, संतोष कुमार शर्मा, अवधेश कुमार सिंह, मिर्जा काशिफ बेग, मो० रिजवी सहित अन्य लोगों ने भी उनके तैल चित्र पर पुष्पांजली अर्पित कर अपने विचार व्यक्त किए।

Avinash Roy

Recent Posts

एक ही दल के दो नेताओं में अदावत! सिनेमा हॉल संचालक पर फायरिंग मामले में लोजपा(रा) नेता की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जारी

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में अनुरूप सिनेमा के पास मंगलवार की रात…

6 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी पर पुल निर्माण की मांग तेज, नाव के सहारे आवागमन को मजबूर ग्रामीण

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड अंतर्गत शोभन पंचायत के सामने बूढ़ी गंडक नदी…

6 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘आहट’ के तहत 7 नाबालिगों का रेस्क्यू, एक बाल तस्कर भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन आहट के तहत…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में ‘महिला आयोग आपके द्वार’ कार्यक्रम में 100 से अधिक मामलों की हुई सुनवाई

समस्तीपुर : बिहार राज्य महिला आयोग की ओर से गुरुवार को सर्किट हाउस में 'महिला…

7 घंटे ago

15 दिनों में डीजे मुक्त होगा बिहार, विधान परिषद में नीतीश सरकार ने किया ऐलान, गलती की तो …

बिहार में बरात या अन्य आयोजनों में डीजे संगीत पर पूरी तरह रोक लगा दी…

11 घंटे ago