Samastipur

समस्तीपुर सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन, 21 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- ब्लड फोर्स संगठन के तत्वावधान में शनिवार को समस्तीपुर सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। संगठन के स्वयंसेवक रविंद्र खत्री के वैवाहिक जीवन के 8 वर्ष पूरे होने पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

रक्तदान शिविर में पहुंचे अतिथियों ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर पर कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ता है। बल्कि इससे किसी को जीवन मिलता है। इससे सभी लोगों को रक्तदान करना चाहिए। वहीं सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. गिरीश ने रक्तदान लिए युवाओं को प्रेरित करने की आवश्यकता पर बल दिया। ताकि जरूरतमंदों को समय पर रक्त मिल सके।

रक्तदान करने वालों में हैप्पी, गौरव कुमार, प्रेम कुमार, डाॅ. नीरज कुमार, संजय कुमार बबलू, पूजा अरोड़ा, दिलीप महिमा, मुकेश कर्ण, राहुल कुमार, मनोज अग्रवाल, रौशन कुमार, अनुराग ठाकुर, अनुरूप मिश्रा, रघुनाथ राज, मोहम्मद महताब आलम समेत कुल 21 रक्तवीरो ने अपना रक्तदान किया। ब्लड फोर्स टीम के द्वारा इन सभी रक्तवीरों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुऐ उन्हें संस्था के द्वारा प्रमाणपत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

वर्षो से छोटे से आगंतुक कक्ष में चल रहा समस्तीपुर SC-ST थाना, आगंतुक कक्ष में थानाध्यक्ष का चेंबर

समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…

4 घंटे ago

मरीजों को मिलेगी सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने की सुविधा, प्राइवेट एंबुलेंस को 102 व 112 इमरजेंसी सेवा से जोड़ने की तैयारी

समस्तीपुर : जिले में अब मरीजों को सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने का विकल्प मिल…

11 घंटे ago

पुलिस स्मृति दिवस पर समस्तीपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को किया गया नमन, दी गयी श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…

1 दिन ago

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

2 दिन ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

3 दिन ago