समस्तीपुर :- नई दिल्ली-दरभंगा सुपरफास्ट क्लोन एक्सप्रेस ट्रेन में छात्रा के साथ शराब के नशे में छेड़खानी करने वाले एक युवक को रेल पुलिस ने छात्रा की शिकायत के बाद गुरुवार को समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर खड़ी ट्रेन से गिरफ्तार किया है। वह खुद को भारतीय सेना का जवान बताता है। आरोपी की पहचान दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र निवासी ज्योतिष कुमार झा के रूप में हुई है।
आरोपी युवक ने बताया कि वह सियाचिन में सेना के सूबेदार के पद पर तैनात है। बता दें कि आरोपी ज्योतिष कुमार झा नई दिल्ली-दरभंगा सुपरफास्ट क्लोन एक्सप्रेस ट्रेन के बोगी संख्या B-4 में यात्रा कर रही एक छात्रा के साथ शराब के नशे में रास्ते भर छेड़खानी करते हुए आ रहा था।
गाड़ी जब समस्तीपुर जंक्शन के प्लेटफार्म पर पहुंची तो छात्रा को लेने के लिए उसके पिता प्लेटफार्म पर आए तो छात्रा ने अपनी आपबीती अपने पिता को बताई। जिसके बाद छात्रा के पिता के द्वारा राजकीय रेल पुलिस में शिकायत की गई। इसके तुरंत बाद ही रेल पुलिस के द्वारा आरोपी ज्योतिष कुमार झा को गिरफ्तार कर लिया गया। रेल पुलिस के द्वारा आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर के एक युवक की बेगूसराय स्थित अपने ससुराल में हत्या करने वाली…
बिहार में मुंगेर जिले के जमालपुर अंचल कार्यालय में शुक्रवार को एक गंभीर मामला सामने…
बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…
समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…