समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर में बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी के साथ उनके खास व्यक्ति ने ही एक करोड़ से अधिक राशि की धोखाधड़ी की

IMG 20210427 WA0064 01

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/सिंघिया :- समस्तीपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आया है। बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी के साथ उनके खास व्यक्ति ने ही धोखाधड़ी कर दी है। वह भी करोड़ों रुपये की। दरअसल सिंघिया नगर पंचायत स्थित हजारी पेट्रोल पम्प के मैनेजर शिवकांत पासवान द्वारा धोखाधड़ी कर पेट्रोल व डीजल की बिक्री का दस लाख नकद सहित करीब एक करोड़ रुपये लेकर फरार होने का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार उक्त पम्प के मैनेजर ही पिछले कुछ वर्षों से पेट्रोल पम्प का संचालन कर रहा था। इसी क्रम में मैनेजर ने धोखाधड़ी कर गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की बिक्री का 10 लाख नकद, लोन का 35 लाख एवं अन्य जगहों से लायी गई करीब 55 लाख से अधिक की राशि लेकर फरार हो गया है। यह बात खूद पेट्रोल पंप के मालिक सह विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वरी हजारी ने बताई है।

IMG 20221021 WA0082

बताया जाता है कि यह मैनेजर अचानक दो दिन से पम्प पर आना बंद कर दिया। पम्प पर नहीं आने पर पम्प के अन्य कर्मचारियों ने मैनेजर से उसके मोबाइल पर संपर्क किया तो उसका मोबाइल स्वीच ऑफ आने लगा। इसके बाद कर्मचारियों ने मैनेजर के सिंघिया स्थित घर पर गया तो पता चला कि वह पूरी रकम लेकर फरार है।

Banner 03 01

कर्मचारियों द्वारा इसकी जानकारी पम्प मालिक को दी गई। पम्प मालिक ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस की दी। मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई है। विदित हो कि यह पम्प विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी की है। अपनी व्यस्तता के कारण उक्त पम्प के संचालन का जिम्मा अपने खास व्यक्ति सिंघिया गांव निवासी शिवकांत पासवान उर्फ महगा को दे रखा था।

IMG 20220915 WA0001

इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि पंप संचालक सह विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी के द्वारा फोन पर सूचना दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच- पड़ताल कर रही हैं। इस संबंध में आरोपित मैनेजर से सम्पर्क करने की कोशिश की गई लेकिन फोन बंद आ रहा है। इधर, पंप मालिक सह विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी इस घटना की सूचना मिलते ही सिंघिया पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि दो दिन की बिक्री का करीब दस लाख रुपये नकद, लोन का 35 लाख रुपये और अन्य जगहों से लाए गए करीब 55 लाख से अधिक यानि एक करोड़ से अधिक की राशि लेकर वह फरार हो गया है। पुलिस से इस मामले की लिखित शिकायत की जा रही है।

JPCS3 01

1 840x760 1

IMG 20211012 WA0017

IMG 20221021 WA0064 01

IMG 20221017 WA0000 01

IMG 20220331 WA0074

20201015 075150