Samastipur

पूसा के जिला पार्षद सदस्य की सड़क हादसे में मौ’त, परिजनों व शुभचिंतकों में शोक की लहर

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/पूसा :- पूसा के जिला पार्षद क्षेत्र संख्या-5 के जिला पार्षद सदस्य संजय कुमार त्रिवेदी की शनिवार देर शाम सड़क हादसे में मौत हो गयी। इसकी जानकारी मिलते ही उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर छा गयीं। मिली जानकारी के अनुसार जिला पार्षद संजय त्रिवेदी शाम में अपने घर के ही पास भुसकौल चौक पर पान खाने के लिए बुलेट से निकले थे। लौटने के क्रम में घर के पास बीच सड़क पर कुत्ता के आ जाने से उनकी बुलेट असंतुलित हो पलट गयी, जिससे उनके सिर में गहरी चोट लगी।

हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन और गांव के लोग आनन फानन में घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए पूसा अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे।

बताया जाता है कि पूसा अस्पताल पहुंचने के पूर्व ही वे दम तोड़ चुके थे, लेकिन परिजनों के कहने पर डॉक्टर ने रेफर कर दिया। उसके बाद परिजन और शुभचिंतक उन्हें समस्तीपुर में मोहनपुर स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां देखने के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद सभी लोग उनके शव को लेकर वापस पूसा के लिए लौटे। थाना प्रभारी सीमा कुमारी ने घटना की पुष्टि की है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

1 घंटा ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

2 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

3 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

5 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

5 घंटे ago