Samastipur

मुफस्सिल पुलिस को मिली सफलता, अवैध हथियार व शराब के साथ पांच बदमाशों को धर-दबोचा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- मुफस्सिल थाने की पुलिस ने बीते रात अलग अलग स्थानों पर छापेमारी कर अवैध हथियार और शराब के साथ पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के पास से दो पिस्टल, 16 कारतूस, दो मैगजीन व 4 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की।

गिरफ्तार बदमाशों में मुसरीघरारी थाना के हरपुर एलौथ निवासी सुजीत कुमार और निशु कुमार, मोहिउद्दीनगर थाना क्षेत्र के अहमदपुर निवासी सुमन कुमार, मुफस्सिल थाना के शंभूपट्टी निवासी पंकज कुमार दास और मिथिलेश दास शामिल है। पकड़े गए बदमाशों पर आर्म्स एक्ट और उत्पाद अधिनियम की अलग अलग दो प्राथमिकी दर्ज की गई है।

थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार रात गुप्त सूचना पर पुलिस टीम ने लगुनियां सूर्यकंठ गांव में छापेमारी कर सुजीत कुमार, निशु कुमार और सुमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। जांच क्रम में उक्त आरोपितों के पास से एक पिस्टल व छह कारतूस बरामद हुआ।

वहीं दूसरी ओर गश्ती दल ने जांच कम में बाजोपुर चौक के समीप मिथिलेश दास और पंकज दास को गिरफ्तार किया। पकड़े गए दोनों आरोपितों के पास से चार कार्टन अंग्रेजी शराब, एक पिस्टल व दस कारतूस बरामद हुआ। आरोपितों को विरुद्ध थाना में आर्म्स एक्ट और उत्पाद अधिनियम के तहत दो अलग अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। छापेमारी दल में सब इंस्पेक्टर छोटेलाल सिंह, आनंद कुमार कश्यप, सिंपी कुमारी समेत सशस्त्र बल शामिल रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

4 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

10 घंटे ago