समस्तीपुर/पटोरी :- समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत धमौन गांव में CSP संचालक से लूटपाट के दौरान ग्रामीणों द्वारा मॉब लिंचिंग मामले में पुलिस ने 500 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने लूट मामले के आरोपी देसरी थाने के नयागंज निवासी कारू राय के पुत्र रवि कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की है।
पटोरी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर विक्रम आचार्या ने बताया कि दो दिन पूर्व धमौन चिमनी विषहर स्थान के पास सीएसपी संचालक संतोष कुमार के साथ लूटपाट के प्रयास के दौरान हल्ला होने पर लोगों ने तीन बदमाशों को घेर लिया था और पिटाई की थी। पुलिस ने तीनों को बचा कर अस्पताल पहुंचाया था। बाद में उपचार के दौरान विकास कुमार नामक एक आरोपी की मौत हो गई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों बदमाशों के बारे में वैशाली पुलिस से आपराधिक इतिहास मांगा गया है।
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा व्यवहार न्यायालय के द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव कुमार मिश्रा…
रेलवे यात्रियों के लिए अगले कुछ दिन परेशानी भरे रहने वाले हैं. नए राजेंद्र रेल…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरबद्धा गांव में बुधवार को एक घर में कमरा…
समस्तीपुर : शराब के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए मुफस्सिल थाने की पुलिस…
समस्तीपुर : मुफस्सिल व नगर थाना क्षेत्र के बोर्डर इलाके पर विवेक विहार मोहल्ले में…
समस्तीपुर : कैंसर की समय पर पहचान और उपचार को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर…