औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र के शाहगंज मोहल्ले के वार्ड नं 24 में शनिवार की अल सुबह करीब 2:30 बजे के आसपास सिलेंडर फट गया. घटना में 25 से 30 लोगों के झुलसे होने की खबर है. इसमें कई लोग गंभीर रूप से भी घायल हैं. मोहल्ले के अनिल गोस्वामी के घर में छठ हो रहा था. परिवार के सभी सदस्य प्रसाद बनाने में जुटे थे. इसी दौरान गैस रिसाव के बाद आग तेजी से धधक उठा. घटना के बाद मोहल्ले में भगदड़ मच गई. मोहल्ले के लोग आग बुझाने में जुट गए लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि लोग तुरंत काबू नहीं कर सके.
मोहल्ले के लोगों ने नगर थाने की पुलिस और दमकल की टीम को सूचना दी. मौके पर पुलिस के साथ दमकल की टीम आग बुझाने में जुट गई. आग की लपटें तेज होने के बाद अचानक घर में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया. इसमें करीब 25 से 30 लोग झुलस गए और कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद आनन फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.
कई लोग नर्सिंग होम में भी भर्ती
बताया जाता है कि घायलों में पुलिसकर्मी भी हैं. महिला सिपाही प्रीति कुमारी, डीएसपी अखिलेश कुमार, जगलाल प्रसाद, सैफ जवान मुकुंद राव, जगलाल प्रसाद, ड्राइवर मो. मोज्ज्म एवं शाहगंज मोहल्ले के नगर परिषद अध्यक्ष पद प्रत्याशी अनिल ओड़िया, पंकज वर्मा, राजीव कुमार आदि शामिल हैं. कई लोगों को निजी नर्सिंग होम में भी भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है.
चीख-पुकार पर दौड़े लोग
गृह स्वामी अनिल गोस्वामी ने बताया कि घर में छठ पर्व हो रहा था. सभी परिवार प्रसाद बनाने में जुटे हुए थे. इसी दौरान गैस रिसने लगा और आग लगी तो लोग इधर-उधर भागने लगे. परिवार के लोग चीखने चिल्लाने लगे तो आसपास के लोग दौड़े. फिर नगर थाना की पुलिस और दमकल की टीम को सूचना दी गई. मोहल्ले के लोग आग बुझाने में जुट गए तभी पुलिसकर्मी और दमकल की टीम पहुंची. तब तक आग का लपटें तेज हो चुकी थीं. इसके चलते सिलेंडर फट गया.
सदर अस्पताल में इलाज के बाद लोग स्थिति के अनुसार अपने-अपने मरीज को इधर-उधर आसपास के निजी अस्पताल में ले गए. वहीं जिनकी हालत गंभीर थी उन्हें बाहर ले गए. सदर सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने कई घायलों को गंभीर अवस्था में रेफर कर दिया.
नगर थाना के एसआई विनय कुमार सिंह में बताया कि आग लगने की सूचना मोहल्ले के लोगों ने दी थी. हालांकि प्रशासन के द्वारा अभी घटना के कारण की पुष्टि नहीं की गई है. गृहस्वामी अनिल गोस्वामी का कहना है कि गैस फटने से आग लगी है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
समस्तीपुर : जिले के गायक व म्यूजिक प्रोड्यूसर सुमित झा का नया देवी भक्ति गीत…
समस्तीपुर : प्रखंड संसाधन केंद्र समस्तीपुर में कथित भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं को लेकर बिहार पंचायत-नगर…
समस्तीपुर : झारखंड के जमशेदपुर में गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक में विगत 24…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत हरदासपुर में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के…
समस्तीपुर : बाढ़ की विभीषिका झेल चुके मोहनपुर प्रखंड के हरदासपुर इलाके में राहत वितरण…
समस्तीपुर : जिले में साइबर बदमाशों ने अलग-अलग तरीके अपनाकर दो लोगों से 6.51 लाख…