Samastipur

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में तीन डिग्री तक गिर सकता न्यूनतम पारा, सुबह व रात में बढ़ सकती है ठंड

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा विभाग व भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से शुक्रवार को आगामी 29 अक्टूबर से 2 नवंबर तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसके अनुसार पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान प्राय: साफ व मौसम के शुष्क बने रहने का अनुमान है।

इस दौरान न्यूनतम तापमान के सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस तक कम रहने की संभावना बताई गई है। जिसके कारण सुबह व रात में हल्के ठंड का प्रकोप रह सकता है। बताया गया कि इस दौरान अधिकतम तापमान 28-30 डिगी सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 15-17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इस अवधि में 7-10 किमी की रफ्तार से मुख्य रूप से पछिया हवा चल सकती है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर BRC में सर्विस बुक पर हस्ताक्षर से लेकर एरियर भुगतान, माृतकावकाश, चाइल्ड केयर लीव तक के लिए अलग-अलग रेट तय करने का आरोप

समस्तीपुर : प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) समस्तीपुर में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को लेकर बिहार…

25 मिनट ago

मिथिला विश्वविद्यालय से मूल प्रमाणपत्र लेकर लौट रहे वकील की सड़क हादसे में मौ’त, पत्नी और 4 साल की बेटी DMCH में भर्ती

दरभंगा जिले के विशनपुर थाना क्षेत्र के पुअरिया पुल के समीप सोमवार को तेज रफ्तार…

2 घंटे ago

सुमित झा का भक्ति गीत ‘अम्बे अम्बे’ एक अक्टूबर को होगा रिलीज

समस्तीपुर : जिले के गायक व म्यूजिक प्रोड्यूसर सुमित झा का नया देवी भक्ति गीत…

9 घंटे ago

समस्तीपुर BRC में हर छोटे-बड़े कार्यो के लिए रेट फिक्स ? भ्रष्टाचार के आरोपों पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने दिये जांच के आदेश

समस्तीपुर : प्रखंड संसाधन केंद्र समस्तीपुर में कथित भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं को लेकर बिहार पंचायत-नगर…

10 घंटे ago

जमशेदपुर में 33 करोड़ के सोना व 42 लाख नगद लूटकांड में समस्तीपुर में झारखंड STF की छापेमारी

समस्तीपुर : झारखंड के जमशेदपुर में गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक में विगत 24…

10 घंटे ago

बाढ़ राहत का वायरल वीडियो सरकारी वितरण का नहीं, समस्तीपुर जिला प्रशासन ने कहा- नाव पर भीड़ जुटाकर राहत सामग्री बांटने की होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत हरदासपुर में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के…

10 घंटे ago