समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

खानपुर में महिला को शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, महिला ने कराई FIR दर्ज

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/खानपुर :- खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला से शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। युवक द्वारा शादी नहीं करने पर पीड़ित महिला ने महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें परशुराम झा को आरोपित किया है। पुलिस कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

दर्ज मामले में महिला ने कहा है उसकी पहली शादी किसी कारणवश टूट जाने के बाद वह अपने पिता के घर पर ही रहती थी। गांव में ही काम कर अपना भरण पोषण करती थी इसी दौरान खेत में काम करने के लिए पशुराम झा के यहां जाया करती थी। इसी दौरान पशुराम ने शादी का झांसा देकर उसके साथ एक साल तक यौन शोषण करता रहा। महिला थाना अध्यक्ष पुष्पलता ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150