Samastipur

समस्तीपुर के हाउसिंग बोर्ड मैदान में दो साल से नहीं हुआ रावण दहन कार्यक्रम, इस बार जुटेंगे हजारों लोग

70 फीट के रावण, 60 फीट के मेघनाथ और 50 फीट के कुंभकरण का किया जाएगा दहन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- शहर के जितवारपुर स्थित हाउसिंग बोर्ड मैदान में इसी परंपरा का निवर्हन करते हुए रावण दहन व रामलीला कार्यक्रम किया जाएगा। जहां दो साल के कोरोना काल में रावण दहन नहीं होने के बाद इस बार बुधवार को रावण दहन किया जाएगा। इसको लेकर जिला दशहरा कमेटी के अध्यक्ष बलराज बबेजा ने बताया कि रावण दहन को लेकर तैयारी अंतिम दौर में है। 65 साल से इसका आयोजन शहर में किया जा रहा है।

दो साल बाद रावण दहन में 70 फीट के रावण, 60 फीट के मेघनाथ, 50 फीट के कुंभकरण सहित 100 फीट की लंका व उसमें मौजूद दो राक्षसों का दहन किया जाएगा। बताया गया कि इसकी तैयारी में सिर्फ आतिशबाजी पर दो लाख रुपए से अधिक का खर्च किया गया है।

वहीं कार्यक्रम की पूरी तैयारी में संरक्षक विनोद तनेजा, उपाध्यक्ष शाहिल चोपड़ा, सचिव मुकेश कटारिया, कोषाध्यक्ष सुमित झाम, संजय तनेजा, संजय पावा आदि ने सक्रिय सहयोग किया है। बताया गया कि रावण दहन का कार्यक्रम गुरुवार को शाम 5 बजे किया जाएगा। जबकि इसको लेकर दो बजे रथ यात्रा निकाली जाएगी।

जिसमें राम के रूप में यशस्वी राज, लक्षमण शाश्वत राज व हनुमान के रूप में पुनीत तनेजा उर्फ काकू मौजूद रहेंगे। यह जुलूस पंजाबी कॉलोनी लक्ष्मी नारायण मंदिर से ताजपुर रोड, थाना के निकट से ओवरब्रिज, पुरानी पोस्ट ऑफिस रोड, रामबाबू चौक, स्टेशन रोड, मारवाड़ी बाजार व गोला रोड होते हुए बहादुरपुर के रास्ते जितवारपुर मैदान पहुंचेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

7 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

13 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

14 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

14 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

15 घंटे ago

प्रकाश के घर शराब स्टाॅक की सूचना पर पहुंची समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी; हथियार छीनने का भी प्रयास

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…

22 घंटे ago