Bihar

‘मैं सत्ता में बदलाव के लिए आया हूं’, इस्तीफे के बाद फिर सरकार पर गरजे पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह

बिहार में कृषि मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद सुधाकर सिंह लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र में सभाओं को संबोधित कर रहे हैं और किसानों से मिल रहे हैं. कैमूर में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने सरकार की पहले की व्यवस्था पर कई सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि हम किसानों के लिए काम करना चाहते थे, लेकिन जो पहले की व्यवस्था थी, उसमें हम काम नहीं कर पाते और इसीलिए हमने मंत्री पद त्याग दिया है.

पूर्व की व्यस्था के तहत नहीं कर सकता था कामः

सुधाकर सिंह ने कहा कि हमारी सरकार है और कहीं न कहीं जनता की समस्या का समाधान करने की हम कोशिश करेंगे. सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 45 दिन के कार्यकाल में हमने बागवानी और कृषि को लेकर कुछ काम किया है. खास करके जलच्छादन को लेकर जो नीति थी, उसमें बदलाव हुआ है. सरकार की जो व्यवस्था बनी हुई है और जिस तरह से विभाग काम कर रहा था. हमें पसंद नहीं आया. यही कारण रहा कि मैंने अपने पद का त्याग कर दिया है.

पूर्व में जो का नहीं हो पाया, उसे पूरा किया जाएगाः

उन्होंने आदिवासी समाज को संबोधित करते हुए कहा कि जिस जगह पर अस्पताल बनना चाहिए वहां पूर्व की सरकार की नीति के कारण पुलिस बैरक बन गया है. अब हमारी सरकार बनी है और मैं आश्वासन देता हूं कि कहीं न कहीं मैं सरकार में हूं और कोशिश कर रहा हूं कि बहुत जल्द यहां पर अस्पताल की स्थापना हो जाए. पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह लगातार अपनी सरकार की पूर्व की नीतियों पर हमला करते नजर आए.

इस्तीफे के लेकर सफाई देते नजर आए पूर्व कृषि मंत्रीः 

कृषि मंत्री से इस्तीफा देने के बाद सुधाकर सिंह अभी अपने क्षेत्र में ही हैं और लगातार किसानों से मिल रहे हैं. वहां के जनता के बीच जाकर सभा कर रहे हैं और क्षेत्र की जनता को यह सफाई देते हुए नजर आते हैं कि किस हालात में उन्होंने मंत्री पद का त्याग किया है. सरकार की नीति को लेकर पूर्व कृषि मंत्री अपने क्षेत्र की जनता के बीच जाकर लगातार विरोध करते नजर आ रहे हैं. उनका साफ साफ कहना है कि सरकार की जो व्यवस्था है. उसमें मैं कहीं से भी फिट नहीं था. इस कारण मैं काम नहीं कर पा रहा था. क्योंकि मैं चाहता हूं कि काम वह हो जिससे किसानों को फायदा हो. लेकिन वैसा नहीं हो रहा था इसलिए हमने अपने पद से इस्तीफा दिया है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : उत्पाद विभाग की टीम पर हमला मामले में 8 नामजद समेत 50-60 अज्ञात पर FIR दर्ज 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…

10 मिनट ago

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

7 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

14 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

14 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

15 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

15 घंटे ago