National

UP का दूल्हा, बिहार की दुल्हन… ऑनलाइन लूडो खेलते समय हुआ प्यार, अलग-अलग धर्म… फिर कुछ यूं हुई शादी

यूपी के प्रतापगढ़ जिले के मां बेल्हा देवी मंदिर में भारी भीड़ के बीच पहुंचे प्रेमी जोड़े को शादी करते देख लोग हंगामा करने लगे. पुलिस ने प्रेमिका से पूछताछ की तो पता चला कि वह ऑनलाइन लूडो खेलने के दौरान नगर कोतवाली के युवक को प्यार कर बैठी. ऑनलाइन लूडो खेल के जरिए चैटिंग से मोबाइल नंबर मिल गया. जिसके बाद कई महीनों तक मोबाइल से बात होती रही. इसी दौरान दोनों को प्यार हो गया. लड़की प्रेमी से शादी करने बिहार से प्रतापगढ़ पहुंच गई. यह सुन मंदिर में मौजूद भीड़ ने पहले तो हंगामा किया, लेकिन जब फोन पर युवती की मां ने शादी की इजाजत दी तो लोगों ने दोनों की शादी करा दी.

दरअसल, नगर कोतवाली के पास गोपालापुर में रहने वाला युवक ऑनलाइन लूडो खेलने के दौरान बिहार के मुजफ्फरपुर की युवती के संपर्क में आ गया. दोनों में बातचीत बढ़ी तो एक-दूसरे को दिल दे बैठे. इसके बाद उन्होंने शादी का फैसला कर लिया. प्रेमिका अकेली मुजफ्फरपुर से प्रतापगढ़ आ गई. नवरात्र की अष्टमी का दिन होने से बेल्हा देवी धाम में भीड़ थी. मंदिर परिसर में शादी करने वाले प्रेमी के साथ किसी रिश्तेदार या परिजन के नहीं होने से लोग उनसे पूछताछ करने लगे. इस दौरान पता चला कि युवक-युवती का धर्म अलग-अलग है, तो हंगामा शुरू हो गया.

मां बोली- बेटी बालिग़ है, मर्जी से कर रही शादी

हंगामा होता देख मंदिर परिसर में मौजूद पुलिसकर्मी भी पहुंच गए. पुलिस ने युवती से घरवालों का फोन नंबर मांगा। युवती के बताए नंबर पर पुलिस ने फोन किया तो उधर से उसकी मां ने बात की. जब पुलिस ने बताया कि उनकी बेटी यहां मंदिर में शादी कर रही है तो मां ने कोई ऐतराज नहीं जताया, बल्कि पुलिस से कहा कि उनकी बेटी बालिग है और प्रतापगढ़ के युवक से प्यार करती है. वह उसके पास प्रतापगढ़ गई है. महिला के इस जवाब के बाद पुलिस ने भी दोनों को शादी करने की इजाजत दे दी और प्रेमी जोड़े ने मंदिर में शादी कर घर चले गए.

Avinash Roy

Recent Posts

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

1 घंटा ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

11 घंटे ago

शहर के आदर्शनगर में हुए छात्रा की ह’त्या मामले में नामजद आरोपी जितवारपुर चौथ से गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…

17 घंटे ago

बिथान बाजार स्थित मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर फायरिंग मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार, घर से पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…

17 घंटे ago