Samastipur

ताजपुर नगर परिषद से सात उम्मीदवारों ने किया नामांकन, वहीं सरायरंजन नगर पंचायत में दो उम्मीदवारों ने भरा पर्चा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन के चौथे दिन बुधवार को तीसरे पहर पर नामांकन का खाता खुला। नगर परिषद ताजपुर क्षेत्र के लिए 6 लोगों ने नामांकन किया जबकि सराय रंजन नगर पंचायत के लिए 2 लोगों ने अपने नामांकन का पर्चा भरा है। गत 3 दिनों के दौरान एक भी नामांकन नहीं हुआ था।

जिला मुख्यालय स्थित सदर अनुमंडल कार्यालय पर ताजपुर नगर परिषद व अनुमंडल पीजीआरओ के यहां सरायरंजन नगर पंचायत को लेकर नामांकन के चौथे दिन ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र से मुख्य पार्षद के लिए एक व वार्ड पार्षद पर के लिए 6 लोगों ने नामांकन किया। मुख्या पार्षद पद के लिए एपवा नेत्री वंदना सिंह ने नामांकन किया है। वहीं सरायरंजन नगर पंचायत के वार्ड एक व तीन एक-एक लोगो ने नामांकन किया।

ताजपुर के आरओ सदर एसडीओ आरके दिवाकर ने बताया कि ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड पार्षद के लिए 166 मुख्या पार्षद के लिए 11 व उपमुख्य पार्षद के लिए 12 लोगों ने एनआर कटाया है। उधर, सरायरंजन नगर पंचायत क्षेत्र के आरओ संजीव कुमार ने बताया कि 35 लोगों ने एनआर कटाया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

2 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

3 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

4 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

6 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

6 घंटे ago