Samastipur

तेजस्वी की ताजपोशी अभी नहीं, लालू यादव ही रहेंगे आरजेडी सुप्रीमो, 10 अक्टूबर को अध्यक्ष का चुनाव

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव फिर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में उनके नाम पर विधिवत मुहर लगेगी। पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन 9-10 अक्टूबर को दिल्ली में होगा। उधर, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का चयन 21 सितंबर को होगा। पार्टी ने अभी इसके लिए नामों का चयन नहीं किया है। हालांकि इसके कई दावेदार हैं। इनमें भूदेव चौधरी, अब्दुल बारी सिद्दिकी, उदय नारायण चौधरी और श्याम रजक के नाम शामिल हैं। जगदानंद सिंह को फिर से कमान देने पर भी विचार किया जा रहा है।

कार्यकर्ता संयमित रहें उकसावे में न आएं

लालू प्रसाद ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आम लोगों की सेवा करने और पार्टी संगठन को ताकत देने के लिए काम करने को कहा। वे बुधवार को पार्टी के प्रदेश दफ्तर में कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महागठबंधन की सरकार है और यह बेहतर ढंग से चल रही है। हमें इसमें सहयोगी की भूमिका निभानी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संयमित रहने और उकसावे वाली कार्रवाई से दूर रहने की भी नसीहत दी। कहा- विरोधियों की कोई साजिश इस बार कामयाब नहीं होने देना है।

लालू दोपहर बाद 3.45 बजे राजद दफ्तर पहुंचे। वहां आने के बाद उन्होंने सबसे पहले उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को खोजा। 15 मिनट बाद ही तेजस्वी यादव भी वहां पहुंच गए। इसके पहले वे कार्यकर्ताओं से बात करते रहे। कई को देखकर उनसे उनका कुशलक्षेम पूछा। यही नहीं उनसे उनके क्षेत्र की जानकारी भी ली और उनकी सक्रियता के बारे में भी पूछा। उन्हें क्षेत्र में सक्रिय रहने और पार्टी के समर्पित सिपाही के रूप में काम करने को कहा।

इसके बाद लालू ने वरीय पदाधिकारियों के साथ दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर बैठक की। उन्होंने सबसे अधिवेशन की तैयारियों की पूरी जानकारी ली। अधिवेशन में कई प्रदेश के लोगों को आना है, लिहाजा लालू प्रसाद इसको लेकर बेहद सतर्क हैं। उन्होंने सबके रहने, खाने-पीने, वाहनों की व्यवस्था की एक-एक कर जानकारी ली। उन्होंने लोगों को किसी तरह की परेशानी न होने देने की विशेष ताकीद की।

उधर, पार्टी दफ्तर में लालू प्रसाद के आने की खबर से ही वहां भारी भीड़ जमा हो गयी। भीड़ धीरे-धीरे बढ़ती गयी। इसके बाद लोगों का प्रवेश रोकना पड़ा। हालांकि तबतक बड़ी संख्या में लोग अंदर आ चुके थे। हालांकि लालू प्रसाद ने मुस्कुराकर और हाथ हिलाकर सबका अभिवादन किया। लालू प्रसाद राजद दफ्तर में लगभग सवा घंटे रुके। लालू प्रसाद के साथ बैठक में तेजस्वी यादव के अलावा प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, अब्दुल बारी सिद्दिकी, उदय नारायण चौधरी, श्याम रजक, तनवीर हसन, चितरंजन गगन मौजूद थे। लालू यादव 11 जून के बाद पार्टी दफ्तर पहुंचे थे। 11 जून को लालू प्रसाद अपने जन्मदिन समारोह के अवसर पर राजद दफ्तर आए थे। इसी दिन उन्होंने प्रदेश दफ्तर में लाइब्रेरी का भी उद्घाटन किया था।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

7 मिनट ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

25 मिनट ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

10 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

11 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

11 घंटे ago