Samastipur

स्वच्छता पखवाड़ा अभियान: रेलवे अस्पताल व कॉलोनी में चलाया गया स्वच्छता अभियान

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत रेल मंडल मुख्यालय स्थित रेलवे अस्पताल एवं रेलवे गंडक कॉलोनी में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसका नेतृत्व सीएमओ डॉ शैलेन्द्र कुमार ने की। इस दौरान रेलवे अस्पताल के कैंटीन से लेकर अस्पताल परिसर एवं गंडक कॉलोनी में साफ सफाई की गयी।

इस अवसर पर सीएमओ डॉ शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि अभियान स्वच्छता पखवाड़ा के तहत यह कार्यक्रम किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही रेल विभाग में भी ये अभियान चलाया जा रहा है।

मौके पर सीएचआई कैलाश कुमार शिव, सीएचआई एनके दास व चदंन प्रकाश, ईसीआरकेयू के नर्मदेश्वर प्रसाद यादव, शशी कुमार, प्रवीण कुमार के अलावे अन्य स्वास्थ्य कर्मी व रेल कर्मियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सभी को प्लास्टिक का उपयोग न करें, कचरा कूड़ा दान मे ही डालने, धरती को कचरा मुक्त रखने में सहयोग करने का भी संकल्प लिया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

2 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

4 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

4 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

6 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

6 घंटे ago