Bihar

बेगूसराय गो’लीकांड की तर्ज पर वैशाली में आ’तंक, आधा किलोमीटर तक बदमाशों ने की फा’यरिंग

बेगूसराय के बाद अब वैशाली में भी शूटआउट हुआ है। यहां पर भी अपराधियों ने दहशत फैलाने के इरादे से अंधाधुंध फायरिंग की है। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार अपराधियों ने मड़ई रोड पर अंधाधुंध फायरिंग की है। फायरिंग करने के बाद अपराधी राजेन्द्र चौक की तरफ भाग निकले। वहीं, घटना की सूचना पर पहुंची नगर थाना पुलिस मामले जांच में जुट गई है। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

बताया जा रहा है कि पासवान चौक की तरफ से शहर में घुसते ही एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की। गोलियों की आवाज सुन इलाके में दहशत फैल गई। लगभग आधे किलोमीटर तक अपराधियों ने हथियार लहराते हुए गोलीबारी की। वहीं घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस अपराधियों के पीछे भी गई, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चल सका। इधर, घटना के बाद पुलिस ने पूरे शहर की घेराबंदी कर सीमा को सील कर दिया है।

स्थानीय लोगों की मानें तो एक बाइक से दो बदमाश आए और फायरिंग करने लगे। बदमाशों ने तीन राउंड फायरिंग की है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि फायरिंग की सूचना मिली थी। मौके से खाली खोखा बरामद किया गया है। बदमाशों ने किसी को निशाना बनाकर फायरिंग की थी या ऐसे ही हवाई फायरिंग की, इसकी जांच की जा रही है। सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

क्या है बेगूसराय फायरिंग मामला

बता दें कि बेगूसराय में 13 सितंबर को बछवारा थाने के गोधना गांव में एनएच 28 किनारे एक राहगीर को गोली मारने के बाद घटना की शुरुआत हुई थी। 30 किलोमीटर दूर चकिया के थाना क्षेत्र के मल्हीपुर चौक पर गोली मारकर घायल करने के बाद बदमाश फरार हो गए। इस शूटआउट के दौरान सात थाना क्षेत्रों से बदमाश गुजरते हुए 11 लोगों को गोली मार दी, जिसमें से एक चंदन कुमार की मौत हो गई। इस मामले में में दो साजिशकर्ता और दो फायरिंग करने के आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जबकि फायरिंग में शामिल बाइक सवार दो बदमाश अभी फरार हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। वहीं, दूसरी ओर बदमाशों के पास से मिले 4 मोबाइल की फॉरेंसिक जांच भी कराई जा रही है। घटना के समय बात करने वालों को पहचान की जा रही है। वारदात के पीछे और कौन लोग शामिल हैं, इसके कनेक्शन खंगाले जा रहे हैं। इस मामले में अब तक आठ प्राथमिकी चार थानों में दर्ज की गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

1 घंटा ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

14 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

14 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

14 घंटे ago