समस्तीपुर/पटोरी :- समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवा चकसाहो सरहदपुर गांव में गुरुवार की दोपहर तेज हवा के दौरान सूखा अजान का पेड़ गिरने से एक बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बच्चे को प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। जख्मी बच्चे की पहचान विजय शंकर सिंह के पुत्र अनुराग सिंह (6 वर्ष) के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार की दोपहर बच्चा पढ़ाई कर स्कूल से लौटने के बाद घर के पास ही दरवाजे पर खेल रहा था। इसी दौरान शुरू हुई तेज हवा के दौरान दरवाजे के पास लगा अजान का एक सूखा पेड़ अचानक गिर पड़ा। इस घटना में बच्चा अनुराग पेड़ की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हल्ला होने पर जुटे लोगों ने अनुराग को पेड़ के नीचे से बाहर निकाला।
ग्रामीणों के सहयोग से उसे तत्काल पटोरी अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां के डाक्टर ने उसे बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा। देर शाम बच्चा की स्थिति में सुधार नहीं होता देख सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया है। डॉक्टर के अनुसार बच्चा के शरीर के अलावे उसके सिर में गंभीर चोट आई है। जिससे उसकी स्थिति बेहोशी की बनी हुई है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर में बिजली विभाग में कार्यरत मानव बल राहुल की सोमवार को करंट…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के दरबा पंचायत स्थित अकौना गांव में…
समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में कारगिल विजय दिवस के…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के मालती गांव में रविवार को नीट-2026 (NEET-2026) में सफलता हासिल…
समस्तीपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चर्चित स्कूल संचालक सह प्रॉपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड…
समस्तीपुर : राज्य खाद्य निगम (बीएसएफसी) समस्तीपुर के गोदामों से सरकारी खाद्यान्न ढुलाई में कथित…