Bihar

बिहार: सदर अस्पताल में कैदी के लिये कॉ’लगर्ल बुलाने के मामले में FIR, सुरक्षाकर्मी समेत 5 गिरफ्तार

बिहार के हाजीपुर सदर अस्पताल के नशामुक्ति केंद्र में बंदी के कालगर्ल के साथ मिलने के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने सजायाफ्ता बंदी, अस्पताल कर्मी और सुरक्षा गार्ड के साथ एक युवती समेत पांच को गिरफ्तार किया गया है। एसपी मनीष ने बताया कि सभी से पूछताछ के बाद नगर थाने में एक प्राथमिकी कराई गई है।

सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश के नेतृत्व में गुरुवार की तड़के कैदी वार्ड में छापेमारी की कार्रवाई की गई थी, जिसमें पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों में सदर अस्पताल के तीन निजी सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। एसपी ने बताया कि सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में एक सजायाप्ता कैदी अमित कुमार उर्फ गोलू यहां कैदी वार्ड के बगल स्थित एक कमरे में अवैध रूप से कब्जा कर रखा था।

अस्पताल में तैनात किया गए थे प्राइवेट सुरक्षा कर्मी

पुलिस को सूचना मिली कि कैदी वार्ड में देह व्यापार का रैकेट चल रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ ओमप्रकाश ने गुरुवार की सुबह छापेमारी कर कैदी वार्ड से सुरक्षा कर्मी, अस्पताल कर्मी और एक लड़की को आपत्तिजनक स्थित पकड़ा है। उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल में एक एनजीओ के माध्यम से प्राइवेट सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। इनकी मिलीभगत से इस कृत्य को अंजाम दिया जा रहा था।

सुरक्षाकर्मियों की मिलीभगत से चल रहा था कारोबार

पकड़े गए सभी से नगर पुलिस पूछताछ कर रही है। एसपी ने बताया कि सदर एसडीपीओ की छापेमारी में यह मामला पकड़े जाने के बाद उन्होंने खुद अस्पताल के कैदी वार्ड का निरीक्षण किया है। मामले में नगर थाने में प्राथमिकी की गई है। उन्होंने बताया कि सजायाफ्ता कैदी अमित उर्फ गोलू कोलकाता में धारा 395 और 396 का आरोपित है। उसके विरुद्ध वैशाली जिले में भी मामला दर्ज है, जिसमें उसे यहां लाया गया है।

कैदी वार्ड में कर रखा था कब्जा

वह कुछ दिनों से कैदी वार्ड में रह रहा था। इस दौरान यहां तैनात सुरक्षाकर्मी और अस्पताल कर्मी की मिलीभगत से वार्ड के पास ही एक कमरे पर अवैध रूप से कब्जा जमा रखा था। उसी कमरे में उसे आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : उत्पाद विभाग की टीम पर हमला मामले में 8 नामजद समेत 50-60 अज्ञात पर FIR दर्ज 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…

4 घंटे ago

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

11 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

17 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

18 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

18 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

19 घंटे ago