समस्तीपुर/सिंघिया :- सिंघिया प्रखंड के एक गांव में ग्रामीणों की पहल व थाना के हस्तक्षेप के बाद एक प्रेमी जोड़ा निकाह के बंधन में बंधा। मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली से अपने ननिहाल आयी लड़की को मंगलवार शाम एक लड़के के साथ चोरी छिपे भागते देख ग्रामीणों ने पकड़ने के बाद पूछताछ शुरू की।
इसमें लड़की ने बताया कि दोनों में विगत तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। फेसबुक के माध्यम से दोनों में जान पहचान के बाद प्रेम हुआ था। उसके बाद ग्रामीणों ने पंचायत बुला दोनों का निकाह कराने का निर्णय लिया। परंतु लड़का शादी करने से पीछे हट गया। उसके बाद ग्रामीणों ने दोनों के परिजन को बुलाया।
दो दिनों तक लड़के को लोगों ने शादी करने के लिए समझाया। लेकिन वह अपनी बात पर अड़ा रहा। जिसके बाद मामला थाने पहुंचा। जहां प्रभारी थाना अध्यक्ष कुमार भुवन के हस्तक्षेप के बाद मामला समाप्त हुआ। ग्रामीणों ने दोनों युगल जोड़े को गांव लाकर निकाह कराया। इसके साथ ही दो दिनों से चल रहा मामला समाप्त हुआ।
समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…
समस्तीपुर : मोहनपुर और मोहिउद्दीननगर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का शनिवार को एडीएम आपदा…
समस्तीपुर : जिले में अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर शनिवार को…