Samastipur

समस्तीपुर नगर निगम के आयुक्त ने स्कूलों का किया औचक निरीक्षण, गड़बड़ी मिलने पर डीएम से कार्रवाई करने की अनुशंसा की

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर नगर निगम के नगर आयुक्त विभूति रंजन चौधरी ने बुधवार को नगर निगम के क्षेत्र में शामिल होने वाले तीन सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तीनों स्कूलों में गड़बड़ी मिलने पर डीएम योगेन्द्र सिंह से प्रधानों व शिक्षकों पर कार्रवाई करने की अनुशंसा की है।

नगर आयुक्त ने बताया कि उनकी जांच में राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुसेपुर में एक शिक्षक अंजनी कुमार कर्ण पिछले तीन सालों से बिना सूचना के स्कूल से गायब मिले। वहीं स्कूल के एमडीएम पंजी में भी गड़बड़ी पायी गई।

स्कूल में 125 बच्चे उपस्थित थे जबकि भोजन रजिस्टर पर 155 बच्चों की उपस्थिति दर्ज थी। एक महिला शिक्षक गलत तरीके से अवकाश आवेदन देकर स्कूल से गायब थी। इसको देखते हुए स्कूल से गायब शिक्षक के अलावा स्कूल के हेडमास्टर के खिलाफ कार्रवाई करने की अनुशंसा उन्होंने डीएम से की है।

प्राथमिक विद्यालय चतरपुर में भी एमडीएम की पंजी में गड़बड़ी मिली। स्कूल प्रधान स्कूल से गायब मिले। स्कूल में 20 बच्चे उपस्थित थे जबकि भोजन पंजी में 53 बच्चों की उपस्थिति दिखायी गई थी। राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय भागीरथपुर की स्थिति संतोषजनक मिला।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

31 मिनट ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

2 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

3 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

5 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

5 घंटे ago