Samastipur

समस्तीपुर कोर्ट में बेल लेने पहुंचे पप्पू यादव, बाढ़ के दौरान रेल ट्रैक पर रह रहे लोगों से मुलाकात के लिए पटरी पर दौराई थी बुलेट

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- यादव (JAP Supremo Pappu Yadav) हाजिर हुए. उन पर रेल अधिनियम उल्लंघन करने का एक दो साल पुराना मामला चल रहा है. इसी मामले में वे शुक्रवार को अपने वकील के माध्यम से कोर्ट में प्रस्तुत होकर (Pappu Yadav Appeared In Samastipur Court) बेल के लिए फाइल किया. तीसरे पहर सुनवाई के बाद उन्हें पांच हजार के निजी मुचलका पर बेल दे दिया गया.

‘कोर्ट ने जारी किया था वारंट:

वर्ष 2020 में बाढ़ के दौरान पप्पू यादव समस्तीपुर जिले के हायाघाट में राहत सामग्री बांटने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने अपने समर्थकों के साथ हायाघाट पुल को बुलेट बाइक से पार किया था. बाइक से अवैध रूप से रेलवे पुल पार करने को लेकर जीआरपी ने उन पर प्राथमिकी दर्ज की थी. उक्त मामले में वह अब तक फरार चल रहे थे.कोर्ट ने उन पर वारंट भी जारी किया था. लेकिन वह अब तक इस मामले में ना ही बेल ले पाए थे और ना ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था.

रेल पटरी पर रह रहे लोगों से मुलाकात :

पप्पू यादव ने इसी रास्ते से हायाघाट पहुंचकर रेल पटरी पर रात गुजारने वाले बाढ़ पीड़ितों से मुलाक़ात की थी और उनकी समस्याओं को सुना था. बाढ़ पीड़ितों की साफ पानी नहीं मिलने की बात सुन तुरंत बाढ़ पीड़ितों को दो नये चापाकल लगवाने के लिए नगद रुपये दिए. साथ ही नाव से भी गांव-गांव घूम इलाके का मुआयना किया था.

‘पुलिस की नजर में फरार थे पप्पू:

इस मामले को लेकर पुलिस के नजर में पप्पू यादव लंबे समय से फरार चल रहे थे. हालांकि, इस दौरान वह कई बार समस्तीपुर आए हैं. कोर्ट में पेशी होने से पूर्व पप्पू यादव ने कहा कि इस मामले की जानकारी काफी दिनों बाद मिली. जब उन्हें वारंट की जानकारी मिली है तो कोर्ट का सम्मान करते हुए उपस्थित हुए हैं. इधर, उनके अचानक समस्तीपुर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ कोर्ट में जुट गई. भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है.

बाइट :

“इस मामले की जानकारी काफी दिनों बाद मिली. जब उन्हें वारंट जारी होने की जानकारी मिली तो कोर्ट का सम्मान करते हुए उपस्थित हुए हैं. वकील के माध्यम से बेल के लिए फाइल किया है”

-पप्पू यादव, अध्यक्ष, जन अधिकारी पार्टी

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : उत्पाद विभाग की टीम पर हमला मामले में 8 नामजद समेत 50-60 अज्ञात पर FIR दर्ज 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…

3 घंटे ago

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

10 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

16 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

17 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

17 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

18 घंटे ago