Bihar

UPI से गलत खाते में चला गया पैसा तो 2 दिन में होगा वापस, जानिए कैसे

देश की मोदी सरकार भी ऑनलाइन ट्रांसफर करने वाले यूपीआई और नेट बैंकिंग को बढ़ावा दे रही है. यूपीआई और नेट बैंकिंग करते समय गलती से अगर किसी अन्य व्यक्ति के अकाउंट में पैसे चले जाएं तो इसके लिए क्या करना चाहिए.

RBI की नई गाइडलाइन के अनुसार, अगर गलती से गलत अकाउंट में वैसे चले जाएं तो 48 घंटे के भीतर पैसे रिफंड ले सकते हैं. बता दें कि UPI और नेट बैंकिंग करने के बाद स्मार्टफोन पर प्राप्त मैसेज को कभी भी डिलीट न करें. इस मैसेज में PPBL नंबर होता है. पैसे रिफंड लेने के लिए इस नंबर की आपको जरूरत पड़ती है.

क्या है आरबीआई की नई गाइडलाइन

आरबीआई RBI द्वारा जारी की गई नई गाइडलाइन कहा गया है कि बैंक की जिम्मेदारी है कि वह आपके पैसे को 48 घंटे के भीतर रिफंड करें. अगर बैंक पैसे वापस दिलवाने में मदद नहीं करें तो ऐसे में ग्राहक bankingombudsman.rbi.org.in पर शिकायत कर सकते हैं. अगर गलती से किसी गलत खाते में पैसे चले जाएं, तो इसके लिए एक पत्र लिखकर बैंक में देना होगा. इसमें आपको खाता संख्या, खाता धारक का नाम, जिस अकाउंट में पैसे गए हैं वह अकाउंट नंबर लिखने होंगे.

यूपीआई करते समय न करें जल्दबाजी

यूपीआई और नेट बैंकिंग करते सावधानी बरतना बहुत जरूरी है. यूपीआई करते समय यह सुनिश्चित करें कि जिसे पैसे भेज रहे हैं, उसका नाम और अकाउंट नंबर सही हो. यूपीआई करते समय क्यूआर कोड के माध्यम से दुकानदार से उनका नाम पूछकर दोनों को मिला लें, जिससे कि सुनिश्चित हो जाएगा कि आप जिसे पैसे भेज रहे हैं वह सही खाता संख्या है या नहीं. नेट बैंकिंग करते समय जल्दीबाजी न करें. नेट बैंकिंग और यूपीआई करने के बाद प्राप्त होने वाले मैसेज को संभाल कर रखें.

ऐसे ले सकते हैं बैंक से रिफंड

1.गलती से गलत खाते में पैसे चले जाने के बाद सबसे पहले अपने बैंक में कॉल कर सारी जानकारी के साथ PPBL नंबर दर्ज करवाएं.
2. इसके बाद बैंक में जाएं और वहां अपनी शिकायत दर्ज करें.
3. ब्रांच मैनेजर के नाम एक पत्र लिखें.
4. इस पत्र में वह अकाउंट नंबर लिखे जिसमें पैसे गए हैं और उस अकाउंट नंबर की भी जानकारी दें, जिसमें पैसे भेजने चाहते हों.
5. Transaction reference number, date of transaction, amount, और IFSC code लिखना बहुत जरूरी है.

Avinash Roy

Recent Posts

ह’त्या के प्रयास मामले में नामजद अभियुक्त चंदन यादव को समस्तीपुर पुलिस ने निजी आवास से दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…

17 घंटे ago

समस्तीपुर के इस गांव में गबन के आरोप में मुखिया बर्खास्त, पांच वर्षों तक चुनाव लड़ने पर भी रोक

समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को वित्तीय…

18 घंटे ago

समस्तीपुर : शिक्षकों के तबादले के लिए नई SOP लागू, ई-शिक्षाकोष पोर्टल से होगा पूरा ऑनलाइन ट्रांसफर

शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…

21 घंटे ago

समस्तीपुर के धरमपुर में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अटल बिहारी वाजपेई सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से शनिवार को शहर…

22 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

1 दिन ago